उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बकरी चोर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे 03, बकरी बरामद कर 01 स्कार्पियो गाड़ी सहित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना कोतवाली अजीतमल पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान बकरी चोर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे 03, बकरी बरामद कर 01 स्कार्पियो गाड़ी सहित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अजीतमल थाना प्रभारी अजीतमल नीरज यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस टीम को गश्त/चेकिंग के दौरान वादी द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मेरे साथ घटना करने वाले अभियुक्तगण उन्ही वाहनों के साथ मुरादगंज कट हाई-वे पर खड़े है तथा अन्य घटना को अन्जाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मुरादगंज कट के पास आवश्यक घेराबंदी कर दविश दी जिसमें 5 अभियुक्तों जिसमे नीरज चौहान उर्फ छोटू पुत्र लाल जी चौहान निवासी रास्तपुर थाना शिवली कानपुर देहात , इरशाद अली उर्फ शीलू पुत्र मुमताज निवासी मलिकपुर थाना शिवली कानपुर देहात , रत्नेश यादव उर्फ बडे पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी रास्तपुर थाना शिवली कानपुर देहात, देवेन्द्र यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी कल्याणपुर थाना कल्याणपुर कानपुर देहात , साजिद पुत्र फारुख निवासी रास्तपुर थाना शिवली कानपुर देहात को मौके से पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अन्य 5 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 3 बकरा/बकरी एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों व स्विफ्ट गाड़ी बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को पहले से दर्ज मुकदमे के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। तथा फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम द्वारा यथा संभव स्थानों पर दविश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से भागे हुए व्यक्तियो के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया कि यह सभी लोग हमारे साथी थे जिनके नाम मिन्टू खान, अमजद खान पुत्र नामालूम निवासी मंधना हाल निवासी रनिया थाना अकबरपुर कानपुर देहात, बल्ले खान ,शहनवाज पुत्र नामालूम निवासी रनिया थाना अकबरपुर कानपुर देहात, मुन्ना पुत्र अज्ञात निवासी शैदागांव हैं तथा बरामद बकरा/बकरियो के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया कि साहब हम सब लोगों ने करीब 10 दिन पहले अजीतमल हाइवे के पास से रात्रि में पिकअप में भरी हुयी बकरियां/बकरे व आदमियों को ले गये थे और रास्ते में गाड़ी व व्यक्तियो को छोड़ कर बकरियां/बकरे लूटकर भाग गये थे जिसमें से एक बकरा दो बकरी बची हैं और अन्य सभी बकरा/बकरी बेच दिये जिनके रुपये हमारे भागे हुये साथियों पर हैं । आज भी हम लोग बचे हुए बकरा/बकरी को बेचने की फिराक में बाहर जा रहे थे परन्तु पकड़े गये। मालूम हो की वादी राहुल पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी ग्राम पारौली थाना जसराना जिला फिरोजाबाद द्वारा थाना अजीतमल में बीते 4 अक्तूबर को लिखित तहरीर दी गयी थी कि बीते 3 अक्तूबर को मै व मेरे गांव के 8 साथी चोरा बाजार कालपी से बकरा/बकरी खरीद कर पीकअप से ला रहे थे तभी अनन्तराम टोल प्लाजा से करीब 10/12 किलो0मी0 पहले कुछ लोग स्कार्पियो(रंग सफेद) व स्विफ्ट डिजायर(रंग सफेद) गाड़ी से सवार होकर मुझे व मेरे साथियों एवं बकरा/बकरियों से लदी गाड़ी को लूट लिया तथा हमें अपनी गाड़ी में रखकर ले गये परन्तु कुछ देर बाद अपने वाहन के माध्यम से बकरा/बकरी को लूट लिये तथा हम सभी को व पिकअप को वही छोड़कर भाग गये थें । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना अजीतमल के उ0नि0 सुरेश चन्द्र ,उ0नि0 शेखरियाज, उ0नि0 दिनेश कुमार, उ0नि0 शशिधर त्रिपाठी, का0 आशुतोष मिश्रा, का0 अरुण कुमार ,का0 मदनलाल, का0 यशवीर, का0 भूपेश है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
