अलवर अखिल विश्व भारतीय गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा कई विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का किया गया आयोजन दो हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( अखिल विश्व भारतीय गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा कई विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का किया गया आयोजन दो हजार विद्यार्थियों ने दी परीक्षा )

अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे सहित आसपास क्षेत्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ की ओर से उपखंड क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी मीना खंडेलवाल ने बताया कि कस्बे के जय दुर्गा, भारतीय विद्या पीठ,लक्ष्मीबाल विद्या मंदिर, अपूर्वा, बाल भारती व राव एज्युकेशन एकेडमी सहित अनेक विद्यालयों के करीब 2000 बच्चो ने भाग लिया। उन्होने बताया कि परीक्षा आईजन को लेकर अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किये गए। इस मौके पर विनोद विजय, रश्मि विजय, घनश्याम सैनी, गोविंद गुप्ता, किरन शर्मा, पारुल राव, शुभम खंडेलवाल, अंजना गुप्ता व विद्यालयो के शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!