बलिया थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 चोरी की गई बोलेरो गाड़ी,01 फोन व नगदी 2,000 बरामद कर 02 नंबर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

( बलिया थाना रसड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 चोरी की गई बोलेरो गाड़ी,01 फोन व नगदी 2,000 बरामद कर 02 नंबर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

बलिया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय के आदेश के अनुपालन मे अपराध नियत्रंण व संदिग्ध व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस. एन. वैस के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री हिमेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 औरंगजेब खाँ मय हमराह हे0का0 संजय सिंह का0 लवकुश गुप्ता का0 आलोक यादव का0 कृष्ण कुमार यादव के थाना रसड़ा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 357/2022 धारा 379/411/419/420/467/468/471 भादवि0 में पकवाइनार (माधोपुर) से चोरी गयी सफेद रंग की बोलेरो रजि0 नम्बर UP60AS5648 व मोबाईल न0 9919153014 वीवो कम्पनी का जिसका IMIE-863935055628138, 863935055628120 व अभियुक्तगण की तलाश में सिधागर घाट पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी जिस पर नं0 प्लेट UP32MD2881 लगा है जो पकवाइनार से चोरी गयी बोलेरो है जिसका नम्बर प्लेट बदल कर तीन लोग नदौली ढाबा के पास खड़े है और कही वारदात करने के लिए योजना बना रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके मुखबीर की सूचना से हमराही कर्म0गण को अवगत कराकर हम पुलिस के लोग सिधागर घाट से प्रस्थान करके राजशाही ढाबा नदौली पर मुखबीर के बताये ढाबे के पास आये, हमराही कर्मगण के मदद से ढाबा के पास खड़े बोलेरो गाड़ी नं0- UP32MD2881 को घेर लिया गया कि गाड़ी मे आगे ड्राईवर के बगल मे बैठा ब्यक्ति निकल कर भागा जिसका पीछा किया गया लेकिन वह अन्धेरा का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा अन्य दो लोग एक ड़्राइवर की सीट पर एवं एक बीच की सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया नाम व पता पूछने पर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम साहिल अब्बास पुत्र मुहम्मद अली सा0 पतार थाना जियनपुर जिला आजमगढ़ हा0मु0 रन्नु खां का पुरा थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर तथा बीच वाले सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम फारिस पुत्र इश्तियाक सा0 मारुखपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर बताया, जिसे समय 23.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामद बोलेरों व मोबाइल को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

अभियुक्तगण का नाम पता-
1. साहिल अब्बास पुत्र मुहम्मद अली सा0 पतार थाना जियनपुर जिला आजमगढ़, हा0मु0 रन्नु खां का पुरा थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर
2. फारिस पुत्र इश्तियाक सा0 मारुखपुर थाना खेतासराय जिला जौनपुर ।
बरामदगी का विवरण –
1. चोरी गयी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी
2. विवो मोबाइल
3. जामा तलाशी में 2000/- नकद
गिरफ्तारी का स्थान/ दिनांक /समय-
1. राजशाही ढाबा नदौली थाना रसड़ा जनपद बलिया, दिनांक 15.09.2022 समय 23.10 बजे
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ.नि. औरंगजेब खाँ थाना रसड़ा जनपद बलिया
2. हे.का.संजय सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया
3. का.लवकुश गुप्ता थाना रसड़ा बलिया
4. का.आलोक कुमार थाना रसड़ा बलिया
5. का.कृष्णा यादव थाना रसड़ा बलिया ।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!