वाराणसी आर्य महिला हितकारणी महापरिषद द्वारा आर्य महिला नागरमल माडल स्कूल का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर आर्य महिला नागरमल माडल स्कूल को अवार्ड से किया गया सम्मानित। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी आर्य महिला हितकारणी महापरिषद द्वारा आर्य महिला नागरमल माडल स्कूल का प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर आर्य महिला नागरमल माडल स्कूल को अवार्ड से किया गया सम्मानित )
वाराणसी श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद की ओर से संचालित आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है। छात्राओं को प्रदान की जा रही गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए स्कूल को न सिर्फ शहर में बल्कि प्रदेश में पहला स्थान प्रदान किया गया है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग अवार्ड्स के तहत मिले इस पुरस्कार को आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल के सी.ई.ओ. श्री अनुराग दीक्षित, आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल की असिस्टेंट सी.ई.ओ. और श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल ज्वाइंट सेक्रेट्री श्रीमती पूजा दीक्षित ने द लीला एंबियंस गुड़गांव होटल एंड रेजिडेंस में आयोजित समारोह के बीच ग्रहण किया। यह अवार्ड संस्था की ओर से उन्हें प्रदान किया। बता दें कि स्कूल को गत वर्ष तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था।
शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे स्कूलों में बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए देशभर के स्कूलों के सर्वेक्षण के बाद उत्तर प्रदेश में श्री आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल को इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया। पिछले कई वर्षों से संस्था की ओर से यह अवार्ड प्रदान किया जा रहा है। अवार्ड प्राप्त करने के पश्चात आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल के सी.ई.ओ. श्री अनुराग दीक्षित ने कहा कि आज का यह दिन हमारे लिए गर्व का है, गत वर्ष तीसरे स्थान पर थे और इस बार हम ने पहला स्थान प्राप्त किया। हम इसी तरह मेहनत करते हुए इस स्कूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे उन्होंने इस सफलता के लिए सभी को बधाई दी। आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल की सी.ई.ओ.और श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद के जनरल ज्वाइंट सेक्रेट्री श्रीमती पूजा दीक्षित ने कहा की है यह अवार्ड सभी की लगन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य आर्य महिला नागरमल मॉडल स्कूल को देश के सर्वोच्च स्कूल के की सूची में शामिल करने का है और जल्द ही हम इस मुकाम को भी हासिल कर लेंगे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
