सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा आगमी त्योहार व कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में बजारों में पैदल गस्त कर लिया गया जायजा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारीयों से की अपील। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट सहारनपुर )


( सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा आगमी त्योहार व कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्र में बजारों में पैदल गस्त कर लिया गया जायजा सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए व्यापारीयों से की अपील )
सहारनपुर जैसे जैसे दीपावली का महान पर्व नजदीक आता दिखाई दे रहा है,वैसे वैसे पुलिस की सतर्कता भी बढ़ती जा रही है।कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के मध्यनजर शहर से लेकर देहात तक पुलिस की सक्रियता के चलते भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में स्वम थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे हैं।एसएसपी सहारनपुर के दिशा निर्देशों के चलते कल थाना कुतुबशेर प्रभारी सूबे सिंह ने मौहल्ला शारदा नगर,रोनक बाजार एवम स्वागत बाजार में जाकर व्यापारियों के साथ गौष्ठी कर सीसीटीवी केमरे लगाने हेतू विचार विमर्श किया गया एवम बाजारों में लगे सीसीटीवी केमरो को चैक किया गया।वैसे भी बाजारों में आईपी एड्रेस कैमरे लगे हुए हैं।इसके अलावा पुवांरका चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह ने गांव सरकडी शेख में गांव वालों से एक गौष्ठी कर सभी त्योहार मिलजुलकर मनाने की अपील की।उन्होंने कहा,त्योहार चाहे किसी भी मजहब से जुडा हो,जो मजा आपसी प्यार एवम सादगी के साथ मनाए।उन्होंने यह भी कहा,कि अफवाहों पर ध्यान ना दिया जाए।उन्होंने दुकानदारों से अपील की है,कि अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सभी दुकानदार सीसीटीवी केमरे लगाए,ताकि अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।उन्होंने कहा,कि सभी दुकानदार मिलजुलकर रात्रि मे एक चौकीदार की नियुक्ति भी करें।इस मोके पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर चौकी पुवांरक प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह की अपील का समर्थन भी किया।इसके अलावा कोतवाली नगर,थाना मण्डी,थाना जनकपुरी,थाना सरसावा,थाना चिलकाना,थाना तीतरो,थाना बड़गांव,थाना देहात कोतवाली,थाना सदर बाजार सहित अनेक थाना प्रभारियों ने व्यापारियों से वार्ता कर सीसीटीवी केमरे लगाने की अपील की है,एवम दीपावली पर लेनदेन के मामले में और अधिक सतर्कता बरतने की बात कही।दीपावली के महान पर्व को लेकर थाना प्रभारियों की यह गौष्ठ अभी जारी रहेगी।
