भदोही थाना ज्ञानपुर द्वारा चेकिंग के 52 पत्तों से खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर फड़ व जामा तलाशी में 10,265 नगदी बरामद कर ताश के 52 पत्ते सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( भदोही थाना ज्ञानपुर द्वारा चेकिंग के 52 पत्तों से खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर फड़ व जामा तलाशी में 10,265 नगदी बरामद कर ताश के 52 पत्ते सहित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में आगामी त्यौहार दीपावली के मद्देनजर अवैध रुप से पटाखा भण्डारण एवं विक्रय के सम्बन्ध में निर्गत दिशा-निर्देश के अनुपालन के क्रम में थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिल्की में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 05 जुआरियों क्रमशः 1.अकरम अली पुत्र सलीम निवासी कसिदहा थाना गोपीगंज जनपद भदोही 2.रवि सोनकर पुत्र विजयी सोनकर निवासी मिल्की थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही 3.शुभम सेठ पुत्र स्व0 ओम प्रकाश सेठ निवासी गोपीपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही 4. मनोज कुमार पुत्र लालजी निवासी गणेशरायपुर थाना सुरियावां जनपद भदोही 5.गोपीनाथ पुत्र स्व0 मातादीन निवासी गिरधरपुर थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही को गिरफ्तार कर, कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते, मालफड़ से ₹9585/- तथा अभियुक्तगण की जामा तलाशी से ₹680/- सहित कुल ₹10,265/- बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-202/2022 धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
