उत्तर प्रदेश औरैया थाना अजीतमल पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट अंतर्जनपदीय गिरोह के लूटेरों का पुलिस व एसओजी टीम ने किया बड़ा खुलासा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूटी हुई 03 मोटरसाइकिल व मोबाइल,01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 01 अभियुक्त अंधेरे का फ़ायदा उठाकर हुआ फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना अजीतमल पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में विगत दिनों हुई लूट अंतर्जनपदीय गिरोह के लूटेरों का पुलिस व एसओजी टीम ने किया बड़ा खुलासा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान लूटी हुई 03 मोटरसाइकिल व मोबाइल,01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 01 अभियुक्त अंधेरे का फ़ायदा उठाकर हुआ फरार अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस  )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 30.09.2022 को वादी श्री अमित कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी तुर्कीपुर भगवानदास थाना अयाना द्वारा थाना अजीतमल पर लिखित तहरीर दी गयी थी कि वह दिनांक 30.09.2022 की शाम को अपनी मो0साइकिल नं0 UP79W2349 पैशन प्रो से अपने घर वापस आ रहा था तभी समय करीब 8.30 बजे रात्रि में मोहारी पुल पर रूककर फोन से बात करने लगा तभी 02 मोटर साइकिल पर सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों नें मेरी मोटर साइकिल व बैग लूटकर भाग गयें जिसमें मेरा बड़ा एन्ड्रायड फोन, लाइसेंस व 600 रू0 नगद थें। इस सम्बन्ध में थाना अजीतमल के अन्तर्गत मु0अ0सं0 470/22 धारा 392 IPC पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी। जनपद में अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम एवं उनके गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान तथा उक्त घटना के शीघ्र अनावरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी अजीतमल श्री प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसओजी औरैया व थाना अजीतमल की टीमों का गठन कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीमों द्वारा मुखबिर खास तथा आस पास के संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ करते हुए विभिन्न साक्ष्य संकलन किये जा रहे थें, जिस क्रम में दिनांक 19.10.2022 को अजीतमल के NH2 हाई-वे पुल के नीचे भीखेपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम विरूहिनी की ओर से तीन मोटर साइकिलों पर सवार 04 व्यक्ति आते दिखे जो पुलिस टीम को देखकर अपने वाहनों को पीछे की ओर घुमाकर भागने का प्रयास कर रहें थें जिन्हे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से आवश्यक घेराबंदी कर रात्रि समय करीब 11.30 बजे 03 व्यक्तियों को मौके पर पकड़ा लिया गया तथा एक संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी लेने पर अभियुक्त अंसार के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व मु0अ0सं0 470/22 धारा 392IPC से सम्बन्धित लूट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल, एक अदद एण्ड्रायड रेडमी फोन व 2100 रू0 नगदी समेंत घटना में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिल पल्सर व होण्डा साइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को से प्राप्त तमंचा के सम्बन्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 507/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अंसार पुत्र इन्दाद पठान व बरमागदी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 470/22 धारा 392/411 IPC के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामदगी के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम व हमारे भागे हुए साथी आशिफ खान पुत्र अकबर खान नि0 अम्बेडकर नगर थाना बकेवर इटावा ने मिलकर करीब 20 दिन पहले टोल के आगे मौहारी पुल अजीतमल जा रहे मोटर साईकिल सवार व्यक्ति की मोटर साईकिल यू0पी079डब्ल्यू 2349 पैसन प्रो रंग पीला/काला, रेडमी मोबाईल व 600 रूपये नगदी व लाइसेंस लूट कर भाग गये थें। लूटा हुआ लाइसेन्स हमारे भागे हुए साथी के पास है। पुनः कडाई से पूछने पर अरबाज खान और अन्सार ने बताया कि हम दोनो ने करीब 10 दिन पहले हाईवे पर मोटर साइकिल से जा रहे एक औरत व आदमी को करमपुर के पास एनएच 2 पर लूटा था जिसमें 03 अंगूठिया व 8000 रूपये मिले थे जिसे 03 दिन बाद इटावा मे एक व्यक्ति को मजबूरी बताकर बेच दी थी तथा प्राप्त रूपयों को हम दोनो ने आपस मे बराबर बांट लिये थे। आज भी हम लोग किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में थे परन्तु पकड़े गयें।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. अरबाज खाँ पुत्र इरफान खाँ निवासी आजाद नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
2. बारिस मंसूरी पुत्र साबुद्दीन निवासी अम्बेडकर नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
3. अंसार पुत्र इन्दाद पठान निवासी हाफिज नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
फरार अभियुक्त विवरण-
1. आशिफ खान पुत्र अकबर खान निवासी अम्बेडकर नगर थाना बकेवर जनपद इटावा।
आपराधिक इतिहास–
1. अरबाज खाँ पुत्र इरफान खाँ निवासी आजाद नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
 मु0अ0सं0 470/22 धारा 392/411 IPC थाना अजीतमल जनपद औरैया
 मु0अ0सं0 873/22 धारा 392 IPC थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. बारिस मंसूरी पुत्र साबुद्दीन निवासी अम्बेडकर नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
 मु0अ0सं0 470/22 धारा 392/411 IPC थाना अजीतमल जनपद औरैया
3. अंसार पुत्र इन्दाद पठान निवासी हाफिज नगर थाना बकेवर जनपद इटावा
 मु0अ0सं0 470/22 धारा 392/411 IPC थाना अजीतमल जनपद औरैया
 मु0अ0सं0 507/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अजीतमल जनपद औरैया
 मु0अ0सं0 873/22 धारा 392 IPC थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
बरामदगी-
1. 01 मोटर साइकिल UP 079 W 2349 पैशन प्रो रंग पीला/काला
2. 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3. 01 अदद रेडमी एण्ड्रायड मोबाइल फोन
4. घटना में प्रयुक्त 01 अदद पल्सर 200 CC(DD 03 G 8820) व 01 अदद होण्डा साइन (UP 75 AK 5793)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
प्रथम टीम- एस0ओ0जी0 प्रभारी नि0 श्री प्रभात सिंह, उ0नि0 श्री प्रवीन कुमार, कां0 दीपक कुमार, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 विजय कुमार, कां0 अनुराग मिश्रा, कां0 सुबोध कुमार, कां0 प्रभातमणि त्रिपाठी, कां0 सिद्धार्थ शुक्ला, कां0 विजयकांत, कां0 ललित कुमार, कां0 भूपेन्द्र कुमार, कां0 सुभाष, कां0 धर्मेन्द्र शर्मा व कां0 विवेक यादव।
द्वितीय टीम- उ0नि0 श्री हरिकेश कुमार, उ0नि0 श्री दिनेश कुमार यादव, हे0कां0 रवीन्द्र कुमार, हे0कां0 दिनेश कुमार, कां0 प्रवीण कुमार,कां0 दीपक कुमार।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!