उत्तर प्रदेश वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने आगामी छठ पर्व पर सभी देशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं एंव रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर रेल यात्रियों को 15004/15003 गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन को कई स्टेशनों पर 01 मिनट रुकने की दी गई सुविधाएं । ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( छठ पर्व पर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री रामाश्रय पाण्डे महोदय का संदेश। )

वाराणसी पूर्वोत्तर रेलवे, 27 अक्टूबर, 2022: यात्री जनता की सुविधा के लिये रेलवे प्रशासन द्वारा 15004/15003 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस का मनौरी स्टेशन पर 01 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। फलस्वरूप भरवारी, सिराथू एवं खागा स्टेशनों के समय में परिवर्तन किया गया है।
गोरखपुर से 29 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस 19.54 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा यह अपने मार्ग में भरवारी स्टेशन 09.00 पहुँचकर 09.01 बजे, सिराथू स्टेशन 09.18 पहुँचकर 09.20 बजे तथा खागा 09.40 पहुँचकर 09.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार कानपुर अनवरगंज से 30 अक्टूबर, 2022 से प्रस्थान करने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस 08.43 बजे मनौरी स्टेशन पहुँचकर 08.44 बजे प्रस्थान करेगी।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!