भदोही थाना गोपीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर बटरी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 6 बैटरी बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )


( भदोही थाना गोपीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र में हुई ट्रैक्टर बटरी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 6 बैटरी बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अपराधों की रोकथाम व पंजीकृत अभियोगों के सफल अनावरण सहित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में जनपद भदोही द्वारा थाना गोपीगंज पर लिखित तहरीर दिया गया कि अज्ञात चोर द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर लिया गया है । उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-310/2022 धारा- 379 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई। प्र0नि0 गोपीगंज के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 27.10.2022 को मुखबिरी सूचना के आधार पर उक्त चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित दो अपचारी को कस्बा गोपीगंज से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अपचारी के कब्जे से विभिन्न वाहनों के कुल-06 अदद चोरी की बैटरी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में धारा- 411 भा0द0वि0 की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्यवाही किया गया। अपचारीगण के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता व आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )
