गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास पुलिस व बदमाश की हुई मुठभेड़ गौवंस में वांछित अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( उक्त सम्बन्ध मे क्षेत्राधिकारी लोनी की वीडियो बाईट )
( गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोकने पर अभियुक्त ने पुलिस पर फायर कर भागने का किया प्रयास पुलिस व बदमाश की हुई मुठभेड़ गौवंस में वांछित अभियुक्त हुआ घायल पुलिस द्वारा 01 अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
गाजियाबाद थाना लोनी पुलिस द्वारा बंथला चिरोड़ी रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार को चैकिंग के दौरान रोका तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे ,जिस पर थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते बदमाश की घेराबन्दी की गयी । बदमाश के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम इरशाद उर्फ सोनू पुत्र फैय्याज निवासी सितारा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद लोनी मूल निवासी सिक्का इदरीशपुर थाना बड़ौत बागपत बताया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम व पता
1-इरशाद उर्फ सोनू पुत्र फैय्याज निवासी सितारा मस्जिद के पास मुस्तफाबाद लोनी मूल निवासी सिक्का इदरीशपुर थाना बड़ौत बागपत
*बरामदगी का विवरण
1-एक अदद मोटरसाइकल
2- 01 तमंचा 315 बोर
3- 03 कारतूस- (01 खोखा 02 जिंदा )
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
1. मु.अ.स.625/2018 धारा 379 IPC 3/5/8 गौ वध एक्ट थाना साहिबाबाद
2.मु.अ.स.1228/2016 धारा 302/201 IPC थाना साहिबाबाद
3.मु.अ.स.919/2018 धारा 4/25 a act थाना साहिबाबाद
4.मु.अ.स.1281/2016 धारा 4/25 a act थाना साहिबाबाद
5.मु.अ.स.467/2019 धारा 3/8 cs act थाना लोनी गाजियाबाद
6.मु.अ.स.1273/2022 धारा 3/5/8 cs act थाना लोनी गाजियाबाद
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
1.टीम थाना लोनी गाजियाबाद

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
