उत्तर प्रदेश औरैया कंचौसी चौकी क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भर कर लौट रही 70 वर्षीय बृद्ध महिला को बोलेरो सवार ने टक्कर मारकर हुआ फरार बृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया कंचौसी चौकी क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भर कर लौट रही 70 वर्षीय बृद्ध महिला को बोलेरो सवार ने टक्कर मारकर हुआ फरार बृद्ध महिला की उपचार के दौरान हुई मौत मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया कंचौसी चौकी क्षेत्र के गांव बिनपुरापुर में नशे में बोलेरो सवार ने वृद्धा को टक्कर मार दी थी। जिससे वृद्धा गम्भीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों की मदद से घायल को सौ शैय्या अस्पताल चिचौली भेजा गया था। जहां घायल की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। 70 साल की उर्मिला देवी पत्नी स्व विश्वनाथ सिंह सरकारी हैंडपंप से बाल्टी में पानी भर रही थी। तभी नशे में धुत बोलेरो सवार ने उसको टक्कर मार दी। ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया था। जहां हालात गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया था। घायल की इलाज के समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस संबंध में चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने बताया घायल की इलाज के दौरान सैफई अस्पताल में मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मुकदमा लिख लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!