उत्तर प्रदेश आगरा जिला कारागार में भईया दूज पर बहनो ने लम्बी प्रतिक्षा के बीच भाइयों संग मानाई भईया दूज बहनो व भाइयों के छलके आंशू। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा जिला कारागार में भईया दूज पर बहनो ने लम्बी प्रतिक्षा के बीच भाइयों संग मानाई भईया दूज बहनो व भाइयों के छलके आंशू )

आगरा की जिला और केंद्रीय कारागार में भैया दूज का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दोंनो ही कारागारों के बाहर बहनों की लम्बी-लम्बी लाइनें देखने को मिलीं। लंबे इंतजार के बाद जेल में पहुंची बहनें अपने भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं।कई बहनों के आंसू छलक पड़े। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक कर रक्षा का वचन लिया। जिला और केंद्रीय कारागार में बृहस्पतिवार को भाई दूज के अवसर पर बंदी भाइयों को टीका करने के लिए बहनों की भीड़ लगी रही। जेल प्रशासन ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए विशेष इंतजाम किए है। चेकिंग के बाद सभी को अंदर जाने दिया जा रहा है। खाने के पैक्ड सामान और फलों को ही ले जाने की अनुमति है। बहनें भी भाइयों से मिलकर काफी खुश हैं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!