अलवर चौकी घढ़ी सवाईराम क्षेत्र में 45 वर्षीय बाइक सवार व रोडबेज आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत मच गया कोहराम बाइक के उड़ें परखच्चे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस पुलिस ने बाइक व रोडवेज बस को लिया कब्जे जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( अलवर चौकी घढ़ी सवाईराम क्षेत्र में 45 वर्षीय बाइक सवार व रोडबेज आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार की दर्दनाक मौत मच गया कोहराम बाइक के उड़ें परखच्चे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस पुलिस ने बाइक व रोडवेज बस को लिया कब्जे जांच में जुटी पुलिस )

अलवर जिले की रैणी पंचायत समिति क्षेत्र के ग्रामगढ़ी सवाई राम के नेशनल हाईवे हाईवे नंबर 921 अलवर महावीर जी मार्ग पर गढ़ी सवाई राम से थोड़ा आगे ग्राम मुंडिया के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार परबेनी ग्राम पंचायत के नायला नगर निवासी रमेश मीणा पुत्र किशन मीणा उम्र लगभग 45 वर्ष जो कि अपने गांव से मंडावर घरेलू कार्य से अपनी बाइक पर जा रहा था उधर मंडावर से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस से आमने सामने की भिड़ंत हो जाने से रमेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई । भिड़ंत इतनी तेज थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए और राजस्थान रोडवेज की बस भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई घटना की जानकारी पुलिस चौकी घड़ी सवाईराम पर दी गई सूचना पाकर चौकी इंचार्ज रमेश मीणा वह कांस्टेबल मूला राम मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली तथा ग्रामीणों की सहायता से मृतक रमेश मीणा को गढ़ी सवाई राम के स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया वहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर केसी मीना व अन्य चिकित्सकों के द्वारा मृतक रमेश मीणा का पोस्टमार्टम किया गया तथा शव परिजनों को सौंप दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ी सवाई राम अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया गौरतलब है कि रमेश मीणा नायला नगर डेयरी के सचिव थे और इनके दो पुत्री और 2 पुत्र हैं जिनमें से दो पुत्रियों की शादी कर दी गई है। दुर्घटना के बाद चौकी इंचार्ज ने रोडवेज बस व बाइक को कब्जे में ले लिया है।

( अलवर से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!