अलवर थाना गोविंद गढ़ क्षेत्र में बाजार सामन लेने जा रहे बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने मारी टक्कर कार सवार हुआ फरार इलाज के लिए ले 01 युवक की रहे रास्ते में हुई मौत मच गया कोहराम दुसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट अलवर )

( थाना गोविंद गढ़ क्षेत्र में बाजार सामन लेने जा रहे बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने मारी टक्कर कार सवार हुआ फरार इलाज के लिए ले 01 युवक की रहे रास्ते में हुई मौत मच गया कोहराम दुसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस  )

अलवर जिले के गोविंद गढ़ थाना क्षेत्र के तालड़ा ग्राम मोड़ पर एक कार की चपेट में आने से बाईक पर सवार युवक की मौत हो गई। तथा बाईक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार एक कार तेज गति से जालूकी की तरफ से आ रही थी मृतक युवक शिवराम अपने साथी रामकुवंर के साथ बाजार सामान लेने के लिए जा रहा था। घटना के बाद घायलों को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में शिवराम पुत्र पांच्या राम( 15 वर्ष) ने दम तोड़ दिया।लाश को गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं घायल रामकुंवर पुत्र भगवत( 27 वर्ष) को अलवर रैफर कर दिया गया किया। मृतक शिवराम के परिवार वालों का बुरा हाल है। मृतक के पिता पांच्या ने बताया की शिव राम नवीं कक्षा में अध्ययनरत था। तथा वह घर में सबसे छोटा था। परिवार जनों ने बताया कि 26 अक्टूबर की शाम को खुशी-खुशी से गोवर्धन का पर्व पूरे परिवार ने मनाया आतिशबाजी की थी घर में खुशियों का माहौल था लेकिन सुबह रामकुँवर और शिवराम बाजार की तरफ जा रहे थे जहां पर मुख्य रोड पर चढ़ते वक्त जालूकी की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे खुशियां त्यौहार की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
इधर गोविंदगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को गोविंदगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर शिवराम की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी जिसे अलवर रैफर कर दिया गया लेकिन कुछ दूर जाने पर ही शिवराम ने अपना दम तोड़ दिया जिसके बाद उसे गोविंदगढ़ मोर्चरी में उसका शव रखवा दिया और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्धटना करने वाली एक्सयूवी कार को पुलिस ने जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(  अनिल गुप्ता की रिपोर्ट अलवर  )

Back to top button
error: Content is protected !!