बस्ती थाना छावनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध पिस्टल व 05 जिंदा कारतूस व दुसरे की जामा तलाशी में 01 अवैध असलहा व 01 कारतूस किया गया बरामद। ( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )


( बस्ती थाना छावनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 01 अवैध पिस्टल व 05 जिंदा कारतूस व दुसरे की जामा तलाशी में 01 अवैध असलहा व 01 कारतूस किया गया बरामद )
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा रामजानकी मार्ग के रामरेखा पुलिया से अभियुक्तगण 1. देवमणि सिंह उर्फ हुकुम सिंह पुत्र इश्वरनाथ सिंह निवासी दरियौना थाना दुबौलिया जनपद बस्ती (जिस पर पूर्व से 22 मुकदमे चल रहे है), 2. विनय कुमार पाण्डेय पुत्र हरिशचन्द्र पाण्डेय निवासी देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर मय 05 अदद जिन्दा कारतूस, व एक अदद कट्टा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद की गयी । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
संक्षिप्त विवरणः- थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.10.2022 को रात्रि गस्त / क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति अमोढा की तरफ से रामजानकी मार्ग होते हुए आ रहे है उनके पास कोई संदिग्ध वस्तु होना प्रतित हो रहा है यदि जल्दी किया जाय तो सफलता मिल सकती है जिसपर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना छावनी पुलिस की 02 टीम बनकर रामजानकी मार्ग पर आगे बढे कि रामरेखा पुलिया के पास दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जैसे ही दोनो व्यक्ति नजदीक आये कि एक बारगी दबिश दी गयी तो उक्त दोनो व्यक्ति पिछे मुडकर भागने का प्रयास किये कि हिकमत अमली से घेर घार कर मौके पर पकड़ लिया गया । पकडे गये व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम देवमणि सिंह उर्फ हुकुम सिंह पुत्र इश्वरनाथ सिंह निवासी दरियौना थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र 36 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद पिस्टल 315 बोर, व एक मैगजीन (स्टील की) जिसमें 05 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । पूछताछ पर बताया कि मेरे खिलाफ कई मुकदमे है गवाहो को डराने धमकाने व मुकदमो में सुलह करने के लिये दबाव बनाने के लिये तथा अपनी सुरक्षा के लिए यह पिस्टल मैं रखता हूँ, तथा पकडे गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनय कुमार पाण्डेय पुत्र हरिशचन्द्र पाण्डेय निवासी देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र 26 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से एक अदद कट्टा 12 बोर, व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । जिससे देसी कट्टा के बारे में पूछा गया तो बताया कि साहब मैं अपनी सुरक्षा के लिए एक ट्रक चालक जो मुझे गोण्डा में मिला था उससे कट्टा व कारतूस लिया था लेकिन मैं उसका नाम पता नहीं जानता हूं । पकडे गये व्यक्तियो से उसके जुर्म धारा 3/25 Arms ACT का बोध कराते हुए समय करीब 06.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
देवमणि सिंह उर्फ हुकुम सिंह पुत्र इश्वरनाथ सिंह निवासी दरियौना थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
आपराधिक इतिहास-
1 मु0अ0सं0-93/99 धारा 325/323/504 IPC 3(1)10 SC/STACT थाना दुबौलिया बस्ती
2 मु0अ0सं0-197/06 धारा 394 IPC थाना दुबौलिया बस्ती
3 मु0अ0सं0-66/09 धारा 379/411/302/201IPC थाना आशिना लखनऊ
4 मु0अ0सं0-343/10 धारा 379/411IPC थाना दुबौलिया बस्ती
5 मु0अ0सं0-556/10 धारा 110 जी थाना दुबौलिया बस्ती
6 मु0अ0सं0-NIL/11 धारा 41/411थाना कृष्णानगर लखनऊ
7 मु0अ0सं0-535/11 धारा 3/25 A.ACT थाना कृष्णानगर लखनऊ
8 मु0अ0सं0-861/11 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना दुबौलिया बस्ती
9 मु0अ0सं0-867/11 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना दुबौलिया बस्ती
10 मु0अ0सं0-NIL/13 धारा 41/411थाना छावनी बस्ती
11 मु0अ0सं0-602/13 धारा 379/411IPC थाना छावनी बस्ती
12 मु0अ0सं0-657/13 धारा 3/25 A.ACT थाना छावनी बस्ती
13 मु0अ0सं0-242/14 धारा 379/411IPC थाना सरोजनी नगर लखनऊ
14 मु0अ0सं0-253/14 धारा 392/411IPC थाना कोतवाली बस्ती
15 मु0अ0सं0-286/14 धारा 302/120बीIPC थाना सरोजनी नगर लखनऊ
16 मु0अ0सं0-332/14 धारा 386 IPC थाना सरोजनी नगर लखनऊ
17 मु0अ0सं0-343/14 धारा 379/411IPC थाना कोतवाली बस्ती
18 मु0अ0सं0-406/14 धारा 307/379/392/411IPC थाना कोतवाली बस्ती
19 मु0अ0सं0-408/14 धारा 3/25 A.ACT थाना कोतवाली बस्ती
20 मु0अ0सं0-825/14 धारा 3(1) गंगेस्टर एक्ट थाना दुबौलिया बस्ती
21 मु0अ0सं0-627/17 धारा 387 भादसं थाना दुबौलिया बस्ती
22 मु0अ0सं0-329/2022 धारा 3/25 A.ACT थाना छावनी बस्ती
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
विनय कुमार पाण्डेय पुत्र हरिशचन्द्र पाण्डेय निवासी देवखर थाना छावनी जनपद बस्ती
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 15/2012 धारा 8/20 NDPS ACT थाना कलवारी जनपद बस्ती
2. मु0अ0सं0 238/2012 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कलवारी जनपद बस्ती
3. मु0अ0सं0 214/2022 धारा 306/506 IPC थाना छावनी जनपद बस्ती
4. मु0अ0सं0 330/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना छावनी जनपद बस्ती
पुलिस टीम का विवरण-
1. थानाध्यक्ष श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय थाना छावनी जनपद बस्ती
2. उ0नि0 श्री नन्दलाल सरोज थाना छावनी जनपद बस्ती
3. उ0नि0 श्री विरेन्द्र यादव थाना छावनी जनपद बस्ती
4. का0 सूरज कुमार थाना छावनी जनपद बस्ती
5. का0 मुकेश यादव थाना छावनी जनपद बस्ती
6. का0 शिवम् सिंह थाना छावनी जनपद बस्ती
7. का0 पंकज यादव थाना छावनी जनपद बस्ती
8. का0 केशव यादव थाना छावनी जनपद बस्ती

( दिनेश तिवारी की खास रिपोर्ट बस्ती )
