उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना मटसेना पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 06मोटरसाइकिल बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस। ( सन्नैश गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद थाना मटसेना पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 06मोटरसाइकिल बरामद कर 2 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार अन्य की तलाश में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोर / लुटेरों व वाहन चोरी करने वाले गिरोहों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना मटसेना पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29/10/2022 को चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के दौरान इटौरा चौराहा लेखराजपुर से अभियुक्तगण 1- छत्रपाल उर्फ लालू एवं 2- सन्दीप सिंह को चोरी की 02 मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की निशान देही पर चोरी की 04 मोटरसाइकिल बरामद की गयीं । अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामद माल के आधार पर थाना मटसेना पर मु0अ0सं0 250/22 धारा 411/414/420 भादवि व 41/102 दप्रंस पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

( सन्नैश गुप्ता की खास रिपोर्ट )
