उत्तर प्रदेश कानपुर थाना जाजमऊ क्षेत्र में दबंगों ने अवैध फर्जी तरीके से भूमि पर कराई रजिस्ट्री पीड़ित ने दबंगों पर लगाये गम्भीर आरोप एंव प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार। ( सुजित कुमार की खास रिपोर्ट )

 

।
कानपुर नगर का प्रशासन ना जाने कब भू माफियाओं पर अपना शिकंजा कसेगा। और गरीब और असहाय लोगों की जमीनों पर से अवैध कब्जों को हटा कर उनको न्याय दिलाएगा। जहां उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भू माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही कर भू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसते नज़र आ रहे हैं वहीं कानपुर नगर थाना जाजमऊ के उप निरीक्षक अंकित खटाना भू माफियाओं का सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। मोहम्मद सफीउल्लाह द्वारा के मकान नंबर 696/5 मोहम्मद रिजवान को 2020 में रजिस्ट्री कर दी गई हैं। जबकि मकान नंबर 696/5 के मालिक कोर्ट ने 8/2/2018 को फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गी महमूद आलम को घोषित किया था। उसके बावजूद भी मोहम्मद सफीउल्लाह के द्वारा मोहम्मद रिजवान को मकान नंबर 696/5 कि 27/05/2020 को रजिस्ट्री कर दी गई। इस धोखाधड़ी की शिकायत को लेकर फिरोज अहमद पुत्र स्वर्गी महमूद आलम ने इसकी शिकायत कानपुर कमिश्नर से किया ।कानपुर कमिश्नर सहाब ने प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही ए सी पी साहब को जांच करने के आदेश दिए। पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर के आदेश के बाद ए सी पी सर ने एक्शन लेते हुए पीड़ित पक्ष का बयान रिकॉर्ड कराया।और जल्द से जल्द दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का आश्वासन भी दिया था । परन्तु भू माफियाओं पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके चलते नहीं माने जाते हैं कोर्ट के आदेश।प्रार्थी कि तहरीर पढ़े बिना ही लगा दिया जाता है उप निरीक्षक अंकित खटाना थाना जाजमऊ के द्वारा आख्या की रिपोर्ट।जिसके कारण भू माफिया हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गरीब और असहाय लोगों की जमीनों पर भू माफिया कब्जा कर उन्हें अवैध बेच रहे हैं |

( सुजित कुमार की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!