अभ्युदय से होगा अब छात्रों का भाग्योदय मेरठ की कमिश्नर अनिता सी मेश्राम जी ने मंगलवार को मेरठ कॉलेज में जाकर छात्र छात्राओं को कक्षाओं से संबधित समस्याओं पर बताया कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया की जल्दी ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन आरंभ कर दे।  ( निलेश गोविंद राव पत्रकार समाचार लाइव मेरठ उत्तर प्रदेश )

 

मेरठ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग”अभ्युदय” में मेरठ की कमिश्नर अनिता सी मेश्राम जी ने मंगलवार को मेरठ कॉलेज में जाकर छात्र छात्राओं को पढ़ाया, और उनसे कक्षाओं से संबधित समस्याओं पर संवाद भी किया। एक छात्रा शिवानी ने अपनी समस्या बताई की वो गाजियाबाद से आती है और शाम की कक्षा करने के बाद उसको घर जाने में देरी हो जाती है, इस पर कमिश्नर ने जवाब में बताया की जल्दी ही आप सभी को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ा जायेगा जिससे दूर से आने वाले छात्रों को आने जाने की दिक्कत का सामना नही करना पड़ेगा। मेरठ कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया की जल्दी ही ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन आरंभ कर दे। मेरठ में करीब 950 से अधिक छात्रों का चयन हुआ है जो योगी सरकार द्वारा चलाई गई मुफ्त कोचिंग का लाभ उठा सकेंगे। आगे अभी और छात्रों को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है।

 ( निलेश गोविंद राव पत्रकार समाचार लाइव मेरठ उत्तर प्रदेश )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!