उत्तर प्रदेश आगरा ताजगंज पुलिस द्वारा एक होटल से दो संदिग्ध विदेशी महिलाओं को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा ताजगंज पुलिस द्वारा एक होटल से दो संदिग्ध विदेशी महिलाओं को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश आगरा के फतेहाबाद रोड ताजगंज क्षेत्र के एक होटल से दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की बताई गई हैं। महिलाओं के पास न तो पासपोर्ट मिला है और न ही वीजा मिला है, जबकि पुलिस को उनके पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड मिले हैं। दोनों के आधार कार्ड पर दिल्ली के अलग-अलग स्थान के पते दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों महिलाओं के तार सेक्स रेकैट से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एलआईयू की रिपोर्ट पर होटल में छापा मारा था।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
