उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ गोमती तट पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर दीप प्रज्वलित कर छठ महोत्सव का किया शुभारंभ दी माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( राजधानी लखनऊ गोमती तट पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर दीप प्रज्वलित कर छठ महोत्सव का किया शुभारंभ )
उत्तर प्रदेश लखनऊ हिंदुत्व के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजधानी लखनऊ में गोमती तट के लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे।यहां आयोजित हो रहे छठ महोत्सव का शुभारंभ किया और छठ पूजा की सभी को बधाई दी।सीएम ने कहा कि यह छठ पर्व समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है।सभी श्रद्धालु एक साथ घाटों पर छठ माई की आराधना कर रहे हैं।आयोजन के बाद कार्यक्रम स्थलों पर स्वचछता अभियान चलाए जाने की अपील भी की।
सीएम योगी ने आयोजित छठ पूजा के समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य हमारी परंपरा में जगत पिता कहे गए हैं और उनके बिना इस संसार की कल्पना ही नहीं की जा सकती।सीएम ने कहा कि इस चराचर संसार में कुछ भी देखने योग्य नहीं हो सकता अगर सूर्य भगवान न हों।उनके (सूर्य) के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करके हम लोग पानी से अर्घ्य देते हैं और यह कार्यक्रम तभी सफल होता है जब व्यक्ति अंदर से शुद्ध हो। यह आयोजन सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
सीएम योगी ने विस्तार से छठ का महत्व समझाते हुए कहा कि जहां कहीं भी भोजपुरी समाज है, देश और दुनिया में हर जगह आज यही कार्यक्रम चल रहा होगा।यह बिहार, झारखंड, पूर्वी उप्र, नेपाल की तराई और यहां से जुड़े लोग देश-दुनिया में जहां जहां गए, वहां यह पर्व मनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि चार चरणों में यह कार्यक्रम होता है और अंत:करण और वाह़य शुद्धि पर पूरी तरह ध्यान दिया जाता है।अंदर और बाहर की शुद्धता पर ध्यान देते हुए इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया जाता है। सीएम ने कहा कि माताएं और बहनें अस्ताचल की ओर जा रहे सूर्य को अर्घ्य देंगी और पानी से दिया जाने वाला यह अर्घ्य बिना शुद्धि के संभव नहीं हो सकता है। छठ के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परम्परा है।
सीएम योगी ने साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा कि हम सब जानते हैं कि यह लोक आस्था का पर्व है और पूरा समाज मिलकर इस आयोजन के साथ जुड़ता है। पर्व और त्यौहार का महत्व ही सामूहिकता का दर्शन है। सीएम ने कहा कि हम सब मिलकर एक जुट होकर प्रकृति के प्रति, स्वच्छता के प्रति और लोक आस्था के प्रति किस समर्पित भाव के साथ काम कर रहे हैं, उसका एक आदर्श उदाहरण छठ जैसे पर्व हैं।सीएम ने कहा याद रखना ईश्वर की कृपा सबके लिए है।हमारी प्रकृति सबके लिए उपलब्ध है।मृत बच्चे को जीवन देने के साथ ही छठी माई की पूजा हजारों-हजार वर्ष पूर्व शुरू हुई।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सबके घर में खुशहाली आए,इसके लिए माताएं बहनें यह कठिन व्रत रखी हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार छठ श्रद्धालुओं के लिए नदी के किनारों पर सुंदर व्यवस्था की गयी है। माताओं, बहनों और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं है।
सीएम योगी ने कहा कि भगवान की कृपा बिना भेदभाव के हम सबको मिलती है, उसको लेने की ताकत होनी चाहिए। सीएम ने छठ के पर्व पर आयोजन समिति और प्रशासन के कामों की तारीफ करते हुए आम जनता से आह्वान किया कि पर्व के बाद भी कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए ताकि हमारे पर्व और त्यौहार पर कोई आंच न आए। इस मौके पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी, विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ल, महापौर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय,महासचिव मनोज सिंह समेत कई मुख्य लोग मौजूद थे।
