अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र बिजली, पानी,सड़क सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक | ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र बिजली, पानी,सड़क सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक )

अलवर जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बिजली, पानी,सड़क सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर कस्बे के संकल्प आईटीआई में विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में तीन नवम्बर को विधानसभा में उपखंड स्तर पर धरना व विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपने का निर्णय लिया गया। मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने बताया कि बैठक में कमजोर बूथों की सी व डी में बांटकर उनको अपडेट करने के लिए कार्यकर्ताओ को टास्क दिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामणी,जिला महामंत्री शिवलाल मीणा,विधानसभा विस्तारक , राजगढ़ मंडल प्रभारी, पिनान मंडल प्रभारी ,रैणी मंडल प्रभारी, लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष,रैणी,बिचगांव, पिनान, टहला मंडल प्रभारी,राजगढ़, मंडल महामंत्री अजय यादव, उपाध्यक्ष रूप नारायण मीणा, सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!