भदोही थाना सुरियावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लूटे हुए 10 मोबाइल फोन 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना सुरियावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस ने लूट करने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान लूटे हुए 10 मोबाइल फोन 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

भदोही डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में हो रही मोबाइल छिनैती की घटना में शामिल अभियुक्तों का पर्दाफाश कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सुरियावां को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित कर लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए कुल 02 छिनैती करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो शातिर लुटेरों को दिनांक-31.10.2022 को सायं 22.05 बजे कुसौली नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
पूछताछ में खुले राज-
पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण संदीप विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा निवासी सुल्तानापुर थाना भदोही जनपद भदोही व संदीप कुमार बिन्द पुत्र नीबू लाल बिन्द निवासी ग्राम वारी दशरथपुर थाना सुरियावाँ जनपद भदोही ने बताया कि हम लोग मिलकर मोटरसाइकिल से गाड़ी का नम्बर बदल कर रोड पर चलने वाले राहगीरों से मोबाइल छिनैती करते है तथा छिनैती के दौरान जो विरोध करते है उसके ऊपर हम लोग तमंचे से फायर कर देते है । हम लोग अपनी सुरक्षा के लिये तमंचा हमेशा साथ रखते है। हम लोग जनपद भदोही में कई स्थानों पर इस प्रकार की घटना कर चुके है। दिनांक 27.09.2022 को साइकिल से जा रहे नेतानगर सन्त निरंकारी भवन के पास से एक मोबाइल छिना था तथा दानूपुर बाजार में बात करते हुए जा रहे किसी राहगीर से डरा धमका कर तथा मीरजापुर देहात क्षेत्र से भी मोबाइल फोन छिने थे साहब हम लोग मोबाइल छिन करके उसे बेच कर मिलने वाले पैसों से अपना खर्च चलाते है तथा ऐशो आराम करते है । कल रात दिनांक 31.10.2022 को दो मोटरसाइकिलों से 04 लोग छिने हुए मोबाइल को लेकर बेचने जा रहे है कि आप लोग ने हम लोगों को पकड़ लिया तथा मेरे दो अन्य साथी रात का समय होने के कारण तेजी से मोटर साइकिल फायर करते हुए भाग गये थे। जिसमें से एक प्रहलाद बिन्द पुत्र जवाहर निवासी ग्राम वारी नैपुरवा थाना सुरियावाँ जनपद भदोही है। दूसरे को हम लोग नही जानते है उसको प्रहलाद ही अपने साथ लेकर आया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
1- संदीप विश्वकर्मा पुत्र रमाशंकर विश्वकर्मा निवासी सुल्तानापुर थाना भदोही जनपद भदोही
2- संदीप कुमार बिन्द पुत्र नीबू लाल बिन्द निवासी ग्राम वारी दशरथपुर थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास—-
1. मु0अ0संख्या-245//22 धारा 356 भादवि थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
2. मु0अ0संख्या-246//22 धारा 356 भादवि थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
3. मु0अ0संख्या-247//22 धारा 307/34 भादवि थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
4. मु0अ0संख्या-248//22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुरियावाँ जनपद भदोही(अभियुक्त संदीप कुमार विश्वकर्मा)
5.मु0अ0सं0-249//22 धारा 41/411/414 /419/420/467/468/471 भादवि थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
वांछित अभियुक्तों का नाम व पता –
1.प्रहलाद बिन्द पुत्र जवाहर निवासी ग्राम वारी नैपुरवा थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
2.एक अन्य नाम पता अज्ञात
गिरफ्तारी का स्थान –कुसौली नहर की पुलिया के पास दिनांक– 31.10.2022 समय-22.05 बजे
यह हुई बरामदगी
1. एक अदद तमंचा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस
2. एक अदद पल्सर मोटर साइकिल नं0 UP 66W7060 जिसका असली नम्बर UP 66 W7050 है।
3.एक अदद मोबाइल काला रंग बैक पैनल जिस पर कैमरे के पास DESIGED FOR A-SERES अंकित है तथा IMEI NO चेक किया गया तो IMEI 1- 860093047127471, 2-860093047127463
4.एक अदद मोबाइल रियल मी रंग लाइट ब्लू पीछे कैमरे के पास RI CAMERA अंकित है जिसका IMEI 1-862065059882134/01, 2- 862065059882126/01
5.एक अदद मोबाइल रियल मी रंग नीला लाइनदार जिसका IMEI 1-860431049358050, 2-860431049358043
6.एक अदद मोबाइल वीवो रंग आसमानी जिसके कैमरे पर TRIPLE CAMERA 1.2.2-2.4 ASPM अंकित है जिसका IMEI 1-862739057422032, 2-862739057422024 व SN- 96453736940009F
7.एक अदद मोबाइल वीवो रंग लाईट ब्लू जिसके पीछे कैमरे के पास A1 TRIPLE CAMERA लिखा है जिसका IMEI 1-860050049603891
8. एक अदद मोबाइल वीवो रंग बैगनी जिसके पीछे कैमरे पर P2.2/2.4 ASPH अंकित है जिसका IMEI 1-861786041708472, 2-861786041708474
9. एक अदद मोबाइल रेडमी रंग नीला जिसके पीछे कैमरे पर 13 MP CAMERA अंकित है जिसका IMEI 1-869973057651026, 2-869973057651034
10.एक अदद मोबाइल रियलमी रंग काला स्क्रीन काला जिसका IMEI 1-861876044358431, 2-861876044358423
11.एक अदद मोबाइल MI गोल्डेन कलर जिसके पीछे CE1317 अंकित है तथा IMEI 1-862114037070246, 2-862114037070253
12.एक अदद मोबाइल रंग आसमानी मटरोला जिसकी पीछे कैमरे के पास 48 MP AL CAMERA अंकित है तथा IMEI 1-354162321066839 व सीरियल नम्बर ZF6526RSR8 प्रदर्शित हुआ

कुल बरामदगी -01 अदद तमंचा 315 बोर , 01 अदद जिन्दा कारतूस ,01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर 01 अदद मोटर साइकिल व 10 अदद एण्ड्राइड मोबाइल फोन
टीम में शामिल रहने वालों में-
1.श्री विनोद दुबे प्रभारी एस.ओ.जी. टीम मय हमराह
2.उ0नि0 प्रदीप सिंह प्रभारी सर्विलांस टीम मय हमराह
1.प्र0नि0 सुरियावां श्री राकेश कुमार सिंह
2.वरिष्ठ उ0नि0 सन्तोष कुमार राय थाना सुरियावां जनपद भदोही
3.उ0नि0 प्रमोद सिंह यादव थाना सुरियावाँ जनपद भदोहॉ
4.हे0का0 रणजीत सिंह थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
5.हे0का0 घनश्याम पाण्डेय थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
6.का0 सुनील कुमार सिंह थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
7.महिला का0 सपना कुमारी थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
8.हे0का0 प्रदीप कुमार सरोज थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
9.हे0का0 पंकज कुमार थाना सुरियावाँ जनपद भदोही
10.हे0का आशुतोष पाण्डेय थाना सुरियावाँ

 ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!