उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र बंसल नर्सिंग होम में बच्चे की ईलाज के दौरान हुई मौत परिजनों ने काटा हंगामा | ( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( फिरोजाबाद शहर के बंसल नर्सिंग होम में हुई बच्चे की ईलाज के दौरान मौत परिजनों ने काटा हंगामा )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद थाना उत्तर क्षेत्र स्थित बंसल नर्सिंग होम में इसी थाना क्षेत्र के सुदामा नगर जलेसर रोड निवासी निहाल सिंह राठौर के दो वर्षीय बेटे सचिन की तबियत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया था, जिसकी आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई
मृत बच्चे की चाची रचना देवी का मीडिया से कहना था ब्लड कम था बच्चे में इन्होंने ब्लड मांगा हमने लाकर दिया, एक बार चढ़ गया, दुबारा फिर चढ़ाया तो बच्चे का चेहरा लाल पड़ गया हमने निकलवा दिया मना किया मत चढ़ाना पर कंपाउंडर ने फिर से चढ़ा दिया फिर बच्चे की हालत बिगड़ने लगी गर्दन टेडी करने लगा लेटरिंग निकल गई। हमने कहा डॉक्टर को बुला दो तो कंपाउंडर ने मना कर दिया, इसको क्या परेशानी थी डॉक्टर को बुलाने में दूसरा जब ब्लड सूट नहीं कर रहा था तो क्या जरूरत थी मना करने के बावजूद चढ़ाने की, इलाज नहीं हुआ लापरवाही हुई है। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी वहीं परिजन तहरीर देने की बात कर रहे थे | दूसरी तरफ जब थाना प्रभारी उत्तर अनूप कुमार भारतीय के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया तो बताया गया बच्चे की मौत हुई है पर इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी। जब उनसे बच्चे को लेकर डिटेल चाही तो कहना था डिटेल भी नहीं है। कहने का मतलब पूरी घटना हो गई थाना प्रभारी को यह भी बता चला कि ऊक्त नर्सिग होम में बच्चे की मौत हुई पर डिटेल नहीं है। फिलहाल परिजन थाने में तहरीर देने की बात कर रहे थे |

( ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
