उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र एक ही गांव से एक साथ गुम हुए 03 बच्चे गांव में मच हड़कंप परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट कर बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र एक ही गांव से एक साथ गुम हुए 03 बच्चे गांव में मच हड़कंप परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट कर बच्चों की तलाश में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव प्रतापपुर से 3 बच्चे एक साथ गुम हो जाने से खलबली मची हुई है परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कमल सिंह पुत्र नंदलाल सिंह निवासी . प्रतापपुर (पो० दहगाव) ने बताया कि मेरा पुत्र युवराज सिंह उम्र 16 साल बीते 2 नवंबर से किन्ही कारणों से कहीं घर से चला गया। इसके साथ गाँव के ही दो बच्चे (योगेश पुत्र निरंजन सिंह, लक्ष्मण सिंह पुत्र निर्भय सिंह) निः प्रतापपुर भी घर से बिना बताए कहीं चले गए । तीन नवंबर को एक अज्ञात ब्यक्ति द्वारा मो – 8825372383 से निर्भय सिंह को एक कॉल आयी, जिसमे किसी बच्चे ने बोला कि हम लोग नई दिल्ली पहुँच गए हैं। इस प्रकरण से हम लोग बहुत ही चिंतित एवं भयभीत हूँ, एवं किसी अनहोनी घटना को लेकर चिंतित हूँ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों की छानबीन शुरु कर दी है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!