उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने पीछे से आटो मे टक्कर आटो में एक ही परिवार के 09 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने कंटेनर को लिया कब्जे में जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( औरैया थाना बेला क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने पीछे से आटो मे टक्कर आटो में एक ही परिवार के 09 लोग हुए गम्भीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल पुलिस ने कंटेनर को लिया कब्जे में जांच में जुटी पुलिस )
औरैया बेला थाना क्षेत्र के कानपुर – बेला मार्ग पर मल्हौसी मोड़ के समीप पीछे से आ रहे अनियंत्रित कंटेनर ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार एक ही परिवार 9 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बेला में भर्ती कराया गया। यहां से चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। कन्नौज जिला के थाना सौरिख क्षेत्र के रसूलपुर निवासी बालकराम गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी हेमलता, पुत्र प्रांशु हिमांशु, पुत्री महक व अपने साले आदित्य, धर्म सिंह, पायल व दीपांशु के साथ एक ऑटो पर सवार होकर कानपुर देहात जिला स्थित अपनी ससुराल बलुआपुर से गांव रसूलपुर आ रहे थे। उनका ऑटो करीब 7:30 बजे बेला बिधूना मार्ग पर मल्हौसी मोड़ के पास पहुंचा ही था कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में सवार सभी नौ सवारियां बालकराम, हेमलता, प्रांशु, हिमांशु, महक, आदित्य, धर्म सिंह, पायल व दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना महेन्द्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष सुरेश चंद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायलों के उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के लोग अपने घर वापस आ रहे थे, तभी कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारी है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
