उत्तर प्रदेश सहायल थाना क्षेत्र घर के अंदर 24 वर्षीय विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( सहायल थाना क्षेत्र घर के अंदर 24 वर्षीय विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस जांच में जुटी पुलिस )

उत्तर प्रदेश औरैया सहायल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टेडवा लहरापुर में एक विवाहिता महिला ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम टेडवा लहरापुर निवासिनी ज्योति ( 24 वर्ष) पत्नी अर्पित का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ पाया गया । जब वह देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह लोग यह दृश्य देखकर भौचक्के रह गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । मृतिका की शादी को चार साल हो गए है और एक बेटी 2 साल की है। और मृतिका का मायका बिधनू कानपुर। नगर में है। मौत की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!