उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र विगत दिनों ट्रैकटर की बैटरी खरीद कर ला रहे युवक को दबंगों ने घेरकर की मारपीट व तोड़फोड़ फायरिंग पीड़ितों ने भाग बचाई थी जान के मामले मे पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


(औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र विगत दिनों ट्रैकटर की बैटरी खरीद कर ला रहे युवक को दबंगों ने घेरकर की मारपीट व तोड़फोड़ फायरिंग पीड़ितों ने भाग बचाई थी जान के मामले मे पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा भुलईपुर गांव के मंगलवार शाम अछल्दा कस्बे से ट्रैक्टर की बैटरी खरीद कर वापस गांव लौट रहे भाइयों पर उनके ही गांव के दबंगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट करने के साथ पिस्टल व राइफल से फायरिंग कर दी किंतु पीड़ितों ने किसी तरह खेतों में भागकर जान बचाई। पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने पाच नामजदों के ख़िलाप बुधवार को 302 समेत संघीन धाराओ में रिपोर्ट दर्ज हुई थी । प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम भुलईपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह ने अछल्दा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह अपने भाई विकास कुमार ऋषि व अनिल कुमार पुत्र रामनरेश निवासी भुलईपुर के साथ अछल्दा कस्बे से ट्रैक्टर की बैटरी खरीद कर वापस अपने गांव लौट रहा था तभी गांव से कुछ दूरी के पहले उसके ही गांव निवासी रास्ते में घात लगाए खड़े राहुल उर्फ शेरा पुत्र उदय वीर सिंह अपने साथी ललित पुत्र नरेंद्र सिंह प्रमोद पुत्र जयवीर सिंह प्रवेंद्र पुत्र सरनाम सिंह व रवि पुत्र सर्वेश सिंह के साथ बोलेरो गाड़ी से उन लोगों का रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने के साथ मारपीट की। विरोध करने पर राइफल व पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी जिस पर हम लोगों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। उसके द्वारा 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। वही गुरुवार की 12 बजकर 30 मिनट पर मुखविर की सूचना पर उपनिरीक्षक अमर सिंह पटेल उपनिरीक्षक कालीचरन मय फोर्स के साथ घेरा बन्दी कर नहर कोठी पौधे के आड़ में बैठे प्रवेंद्र पुत्र सरनाम सिंह व राहुल उर्फ शेरा पूर्व प्रधान पुत्र उदयवीर निवासी भुलाईपुर थानां अछल्दा को गिरप्तार कर लिया जिनके के कब्जे से दो खोखा कारतूस दो जिंदा कारतूस दो देशी तमंचा 315 बोर के बरामद कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ललित कुमार ने पकड़े गये आरोपी प्रवेंद्र कुमार पुत्र सरनाम सिंह व राहुल उर्फ शेरा पूर्व प्रधान पुत्र उदयवीर को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया गया जिसमें राहुल उर्फ शेरा पूर्व प्रधान का आपराधिक इतिहास थानां अछल्दा में मुकदमा संख्या 15/20 में धारा 294,504,506,120 वी का अभियुक्त के ख़िलाप मुकदमा दर्ज है अन्य तीन आरोपियों को पकड़े के लिये दबिस दी जा रही है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
