अलवर राजगढ श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया खाटूश्यामजी का जन्म दिवस। ( अनिल गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( अलवर राजगढ श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़े धूमधाम से मनाया गया खाटूश्यामजी का जन्म दिवस )
अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे में चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को हारे के सहारेखाटू श्याम हमारे बाबा श्याम का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। मंदिर के महंत पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि शुक्रवार प्रातः पांच बजे मंगला आरती के उपरांत सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाया गया । इससे पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज खाटू श्याम बाबा की महा आरती की गई और आरती के पश्चात बाबा श्याम को कलाकंद, रबड़ी का भोग लगा कर के प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।इस अवसर भक्तों ने बाबा श्याम के जयकारे लगाए जिससे मंदिर जय जगदीश हरे हरे कृष्ण कृष्ण और हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे जय जगन्नाथ हरे जय श्री श्याम जय बाबा श्याम हरे खाटू श्याम हरे के नाम से गुंजायमान हो गया।इस मौके पर मंदिर महन्त पूर्ण दास महन्त मदन मोहन शास्त्री रोहित शर्मा, मुकुल,मनीष गुप्ता,सुमन गुप्ता, अंकित खंडेलवाल ,अभिषेक खंडेलवाल ,गायत्री शर्मा ,मोहित, गौरव गुप्ता, भोला खुटेटा सहित सैकड़ों मौजूद रहे |

( अनिल गुप्ता की रिपोर्ट अलवर )
