उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर यदुवंश नगर निवासी आगरा सेंट्रल जेल में हेड कांस्टेबल पद तैनात सिपाही की सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम परिजनों ने जताई आशंका निष्पक्ष जांच कराने की की मांग।  ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

 

( वाइट परिजन )

( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर यदुवंश नगर निवासी आगरा सेंट्रल जेल में हेड कांस्टेबल पद तैनात सिपाही की सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम परिजनों ने जताई आशंका निष्पक्ष जांच कराने की की मांग )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद नगर के यदुवंश नगर निवासी आगरा सेंट्रल जेल में हैंड कांस्टेबल के पद पर तैनाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। महेश सिंह उम्र 47 पुत्र हरवक्स सिंह निवासी यदुवंश नगर शिकोहाबाद निवासी आगरा सेंट्रल जेल में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसकी अधिकारियों ने सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। लोगों का कहना था कि हमें अधिकारियों ने जब फोन पर सूचना दी जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जब कि परिजनों को पहले से सूचना नहीं दी। वहीं परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। बताते चलें कि उनके दो पुत्र हैं जिनमें सबसे बड़ा बेटा अखिल और छोटा बेटा अमित है जो सिपाही के पद पर सीतापुर में तैनात है। उनकी पत्नी गीता देवी, पिता हरवक्स सिंह और बेटों का रो- रोकर बुरा हाल है। उनका यही कहना था कि वह ऐसा कदम नहीं उठा सकते थे। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल उनका शव शुक्रवार सुबह के समय जब उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो आस पास के देखने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल था।

 ( वरिष्ट व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!