लखनऊ उत्तर प्रदेश के एनकाऊंटर स्पेशलिस्ट आइपीएस अजय पाल शर्मा को आफिस में काम करते पड़ा हार्ट अटैक के दौरान लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल कराया गया भर्ती चिकित्साधिकारी ने उनकी हालत को बताई स्थिर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( लखनऊ उत्तर प्रदेश के एनकाऊंटर स्पेशलिस्ट आइपीएस अजय पाल हार्ट अटैक के दौरान लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल कराया गया भर्ती चिकित्साधिकारी ने उनकी हालत को बताई स्थिर )

उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईपीएस अफसर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा को हार्ट अटैक के कारण राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अजय पाल शर्मा को गुरुवार रात हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।अब उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा की तबीयत गुरुवार को कार्यालय में काम के दौरान खराब हुई।बताया जा रहा है कि काम के दौरान दिन में ही उनके सिर में दर्द हो रहा था।इसके बाद रात में उनकी हालत ज्यादा खराब हुई।इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया,जहां पर जांच में हार्ट अटैक की बात सामने आयी। मेदांता अस्पताल के मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक कपूर ने बताया कि आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को माइनर हार्ट अटैक आया है।इस वजह से उन्हें यहां भर्ती किया गया था।माइनर हार्ट अटैक आने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है।अब उनकी तबियत पहले से बेहतर है।डॉक्टर कपूर ने बताया कि एंजियोप्लास्टी डॉक्टर पीके गोयल की निगरानी में की गई है।फिलहाल आईपीएस अजय पाल शर्मा की तबियत ठीक है और उन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा। दिल पर अत्यधिक दबाव सेहत पर पड़ता है भारी केजीएमयू के हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. अरविंद मिश्रा के मुताबिक अनियमित दिनचर्या, वसायुक्त ज्यादा भोजन खाने और नियमित व्यायाम नहीं करने के कारण हमारी रक्त धमनियों में कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ जाता है और रक्त का फ्लो प्रभावित होता है।दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियां ज्यादा कोलेस्ट्रोल के कारण सिकुड़ने लगती हैं तो दिल पर ज्यादा दबाव आने लगता है और अंतत: हार्ट अटैक जैसी बीमारी हो जाती है। खतरा कम करने को इन बातों का रखें ध्यान चिकित्सकों के मुताबिक आज बीमारियों का खतरा काफी हद तक बढ़ चुका है। ऐसे में सभी लोगों को समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए, ताकि आने वाली समस्या का समय रहते पता चल सके।यदि शरीर में किसी बीमारी के होने के लक्षण नजर आते हैं तो समय रहते इलाज करके उसे खत्म किया जा सकता है।दिल को स्वस्थ रखने के लिए धूम्रपान से दूरी बनाना, खानपान का ध्यान रखना, अत्यधिक वसायुक्त भोजन से परहेज व पौष्टिक आहार लेना तथा तनाव न लेना मददगार साबित हो सकता है। आपको बता दें कि अजय पाल शर्मा वर्तमान में यूपी 112 में बतौर एसपी तैनात हैं।मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं।अजय पाल शर्मा की पहली पोस्टिंग सहारनपुर में हुई थी।अजय पाल शर्मा की गिनती यूपी के तेज तर्रार पुलिस अफसरों में होती हैं।अजय पाल शर्मा ने 100 से ज्यादा एनकाउंटर किया है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अजय पाल शर्मा को नोएडा में पोस्टिंग दी गई थी।अजय पाल शर्मा ने जून 2019 में रामपुर में एक 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी नाजिल को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया था,जिसके बाद आईपीएस अजय पाल ने चर्चा और खूब तारीफ बंटोरी थी। आईपीएस अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में ही 60 हजार के इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी और 12 हजार के इनामी सरवर को पुलिस ने ढेर किया था।कैराना में पलायन के लिए जिम्मेदार मुकीम काला गैंग के 50 हजार के इनामी अपराधी फुरकान को अजय पाल शर्मा ने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। नोएडा एसएसपी रहने के दौरान अजय पाल शर्मा का कथित रूप से वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आईपीएस अजय पाल शर्मा को नोएडा से हटा दिया गया था,फिर रामपुर का एसपी बना दिया गया था। रामपुर एसपी रहने के दौरान ही निलंबित आईपीएस वैभव कृष्ण की एक रिपोर्ट में अजय पाल शर्मा का नाम आ गया था, जिसके बाद अजय पाल शर्मा को रामपुर से हटा दिया था। इसके बाद से अजय पाल शर्मा को किसी जिले की कमान अभी तक नहीं मिली |

Back to top button
error: Content is protected !!