बलिया ज़िलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व पुलिस लाइन व चंद्रशेखर पार्क का किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश‌‌‌। ( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )

( बलिया ज़िलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व पुलिस लाइन व चंद्रशेखर पार्क का किया गया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश‌‌‌ )

बलिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के क्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस लाइन और चंद्रशेखर पार्क में हो रही तैयारियों की का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ वहां पर हो रहे साफ सफाई और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन को उन्होंने निर्देश दिया कि मीडिया पास पहले से ही तैयार कर लिया जाए। जिससे कि मीडिया कवरेज करते समय मीडिया कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने चंद्रशेखर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की प्रतिमा के अनावरण के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिया कि पार्क को सुव्यवस्थित कर लिया जाए और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

( धर्मेंद्र पांडेय की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!