मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र मे हुई गाड़ी में लाखों के रक्खे आभूषण व नगदी लेकर चोर हुए फरार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 01, अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण व नगदी 01 लाख 65 हजार रूपए किया गया बरामद। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

( मुजफ्फरनगर थाना मंसूरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता क्षेत्र मे हुई गाड़ी में लाखों के रक्खे आभूषण व नगदी लेकर चोर हुए फरार पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा 01, अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण व नगदी 01 लाख 65 हजार रूपए किया गया बरामद )
मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंसूरपुर थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को मिली बड़ी सफलता कार्यकुशलता के दम पर कार्य करने वाले थानाप्रभारी हैं व पुलिस महकमें में अपनी अलग पहचान पुलिस विभाग में या फिर जनता मे अपनी अलग पहचान मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत तैनात एक तरफ जहाँ अपराधी अपराध करने के नए नए तरीके इजाद करने की रणनीति बनाते हैं लेकिन बिजेंद्र सिंह रावत की तेजतर्रार कार्यप्रणाली के सामने यह अपराधी बेबस हो जाते हैं तथा अपनी लगन मेहनत एवं तत्प्रता के दम पर शीर्ष अधिकारियों को विश्वास में लेकर सदैव बेहतर करने का प्रयास भी करते हैं।आज भी एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में
मंसूरपुर थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत व एसएसआई विनय शर्मा व एस आई राकेश गौतम व उनकी टीम ने मात्र 12 घण्टे के अन्दर शत प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया 01 पर्स जिसमें 01 मोबाईल व 03 अंगूठियां व 02 एटीएम कार्ड व नकद 01 लाख 65 हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं।आज प्रेस वार्ता में एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि मंसूरपुर थानाप्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.11.2022 को एसएसपी विनीत जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में
मंसूरपुर थानाप्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत व एसएसआई विनय शर्मा व एस आई राकेश गौतम व उनकी टीम ने मात्र 12 घण्टे के अन्दर शत प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावण। 01 चोर अभियुक्त को प्रगति मैदान, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 01 पर्स जिसमें 01 मोबाईल, 03 अंगूठियां, 02 एटीएम कार्ड व 01 लाख 65 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 03.11.2022 को वादी द्वारा थाना मन्सूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि फरीदाबाद से देहरादून जाते समय मिडवे रेस्टोरेन्ट पर चाय पीने के लिए रुकते समय वादी की पत्नी गाड़ी लॉक करना भूल गई थी। गाड़ी में वादी की पत्नी का पर्स जिसमें 01 लाख 65 हजार रुपये नकद, 03 अंगूठिया व 01 मोबाइल फोन व 02 एटीएम कार्ड रखे थे, गाड़ी में ही रखा था। वादी की गाड़ी के बराबर में खड़ी टैक्सी गाड़ी के ड्राईवर द्वारा वादी की गाड़ी से पर्स चोरी करने की घटना कारित की गयी है। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टैक्सी गाड़ी का नम्बर पता किया तथा गाड़ी को ट्रैस करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत बरामदगी के साथ घटना का सफल अनावरण किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अरविन्द कुमार पुत्र रामपाल निवासी लहबोगी थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार उत्तराखण्ड हाल पता- बैराज कालौनी, मायापुरी थाना मंगलौर हरिद्वार बताया जा रहा हैं।पकड़े गये अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 01 पर्स जिसमें 01 लाख 65 हजार रुपये नकद, 01 मोबाईल , 02 एटीएम कार्ड , 02 अंगूठी पीली धातु , 01 अंगूठी व 01 अंगूठी चमकीले नग की पीली धातु (थाना मन्सूरपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 298/22 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित) 01 स्विफ्ट कार नं0 UK 08 TA 7891 (घटना में प्रयुक्त)भी बरामद की है। मंसूरपुर पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )
