उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र विगत दिनों रात्रि में चोरो भूसा काटने का कटर लेकर हुए फरार परिजनों थाने में तहरीर पर अभी तक नही लगा सुराग। (रिहान अली की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद क्षेत्र विगत दिनों रात्रि में चोरो भूसा काटने का कटर लेकर हुए फरार परिजनों थाने में तहरीर पर अभी तक नही लगा सुराग )
उत्तर प्रदेश फ़िरोज़ाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर माढ़ई का है माढ़ई निवासी समोद खा पुत्र अली मोहम्मद का निवास स्थान रोड के किनारे हैं इसी के चलते वह अपने बड़े कृषि यंत्र अपने घर के बाहर रखते हैं तथा छोटे कृषि यंत्र घर के अंदर दिनांक 1/11 /2022 को रोजाना की भांति समोद खा तकरीबन रात 12:00 बजे तक जागता रहा तथा जैसे ही उसकी आंख लगी पहले से घात लगाए अज्ञात चोर 1:00 से 3:00 के बीच उसका भूसा बनाने वाला कटर ले उड़े रोजाना की भांति सुबह 4:00 बजे जैसे ही समॊद की आंख खुली तो कटर वाले स्थान पर कटर ना पाकर वह दंग रह गया तथा कटर की तलाश में इधर-उधर भटकने लगा काफी प्रयास किया मगर कोई सुराग ना मिला तब थाना शिकोहाबाद में लिखित तहरीर दी परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं दूसरी घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के रामनगर की है रामनगर निवासी रजनीश कुमार पुत्र महाराज सिंह के साथ घटी यह घटना 4/11 /2022 को रात्रि तकरीबन 11:00 से 12:00 बजे की है यहां भी पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्राली की चोरी करने में कामयाब रहे प्रार्थी ने अपनी ट्राली को काफी इधर-उधर ढूंढा काफी प्रयास करने के बाद भी प्रार्थी असफल रहा इस घटना की जानकारी थाना शिकोहाबाद में लिखित तहरीर दी तथा आज दिनांक 5 /11 /2022 को दोनों प्रार्थीयों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद से चोरी हुए कटर व ट्रॉली को प्राप्त कराने हेतु गुहार लगाई है |

(रिहान अली की खास रिपोर्ट )
