उत्तर प्रदेश आगरा इंग्लैंड से आई विदेशी लड़की आगरा गांव के लड़के संग लिए सात फेरे बना चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर हुआ वायरल । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )



( आगरा इंग्लैंड से आई विदेशी लड़की आगरा गांव के लड़के संग लिए सात फेरे बना चर्चा का विषय सोशल मीडिया पर हुआ वायरल )
उत्तर प्रदेश आगरा में शनिवार रात को बमरौली कटरा के एक मंदिर में हो रही शादी सबके लिए अनूठी थीं। इस शादी का आकर्षण गांव के लड़के के साथ इंग्लैंड की लड़की द्वारा हिंदू रीति रिवाज से शादी करना था। इंग्लैंड की रहने वाली 26 साल की हेना हॉबिट ने रीति रिवाज से बमरौली कटरा के गाडे़ का नगला गांव के पालेंद्र के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की प्रेम कहानी भी काफी रोचक हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान दोनों की पहचान सोशल मीडिया पर हुई थी। इसके बाद दोनों की बात हुईं, फिर दोस्ती गहरी हुई तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। शादी करने इंग्लैंड से आगरा के गांव आई विदेशी लड़की: गांव के लड़के संग लिए सात फेरे, बमरौली कटारा के पालेंद्र ने इंग्लैंड की हैना के साथ शनिवार को हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में शादी की, लॉकडाउन में सोशल मीडिया से हुई थी जान-पहचान, बोली- पति का हर कदम दूंगी साथपालेंद्र सिंह आगरा की प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान वह सोशल मीडिया ऐप पर अपने पॉडकास्ट शेयर किया करता था। उसी दौरान मैनचेस्टर की युवती हैना (नर्स) के संपर्क में आया और उसके बाद एक दूसरे के धर्म से जुड़े हुए विचार शेयर होते चले गए। दोनों एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित हुए। इसके बाद इंस्टाग्राम की आईडी और टेलीग्राम की आईडी भी शेयर की और बात आगे बढ़ती चली गई। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत शुरू हो गई। पालेंद्र ने बताया कि उन्होंने हेना को प्रपोज किया। हेना ने हां कर दी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का विचार बनाया। 3 साल के अफेयर के बाद हम दोनों ने आपसी सहमति और दोनों परिवारों की सहमति के बाद यह निर्णय लिया कि अब शादी के बंधन में बंध जाएं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
