उत्तर प्रदेश औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में दबंगों द्वारा बैनामे से अधिक जमीन कब्जा कर रहे युवकों से परेशान होकर प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना अछ्ल्दा क्षेत्र में दबंगों द्वारा बैनामे से अधिक जमीन कब्जा कर रहे युवकों से परेशान होकर प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा मोहम्मदाबाद गांव के युवक ने दबंगों पर जबरन निजी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदाबाद निवासी परशुराम पुत्र रघुवर दयाल ने उप जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनकी मोहम्मदाबाद मकरंदपुर मार्ग पर निजी भूमि संख्या 377 स्थित है। उनके पिता द्वारा 14 सितंबर 2015 को रणजीत सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी चांदपुर गढ़िया थाना अछल्दा को 10 फीट चौड़ी 20 फुट लंबी जगह का बैनामा किया गया था किंतु विपक्षी द्वारा बैनामा से अधिक भूमि पर दबंगई के बल पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। 7 नवंबर 2022 को क्षेत्रीय लेखपाल शिवम राजपूत द्वारा मौके पर जाकर विपक्षियों का अवैध निर्माण रुकवाया गया था लेकिन फिर भी उपरोक्त विपक्षी दबंगई के बल पर उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़ित युवक की शिकायत पर उपजिलाधिकारी लवगीत कौर ने मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
