पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा जासूसी करने के लिए भेजा था हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट

( पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा जासूसी करने के लिए भेजा था हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन पर बीएसएफ नपाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया )

नई दिल्ली पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन किसी न किसी तरह की उल्टी-सीधी हरकत करता रहता है।अब एक बार फिर गुरुवार को पाकिस्तान ने जासूसी करने के लिए ड्रोन भेजा था।सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक हेक्सा-कॉप्टर ड्रोन को पंजाब के फिरोजपुर ज़िले के गांधु किल्चा गांव में गिराया।इसे इलाके की जासूसी करने भेजा गया था। इसके बाद पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई थी।बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक यहां सघन तलाशी अभियान जारी है।हाल ही में पंजाब के गुरदासपुर भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया था। तब बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया था कि बीएसएफ के जवानों ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में तड़के 4.35 बजे इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से भारत में घुसे एक ड्रोन को मार गिराया।

Back to top button
error: Content is protected !!