उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 जिलाबदर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे।

( उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग/ दबिश के दौरान 02 जिलाबदर अभियुक्तो को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों केे पीछे )
उत्तर प्रदेश पुलिस औरैया अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में वांछित/वांरटी एवं इनामिया व जिलाबदर ,हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तो की धरपकड़ अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी दिबियापुर श्री शशिभूषण के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा गस्त चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त अखिलेश पुत्र सुदामा प्रसाद निवासी ग्राम खजुवैया थाना दिबियापुर जनपद औरैया सम्बन्धित वाद संख्या क्रमशः- 381/2022 व मु0अ0सं0 672/2022 धारा 3/10 उ0प्र0गु0 अधिनियम मे उ0नि0 नीरज शर्मा मय हमराह द्वारा गिरफ्तार किया गया व जिलाबदर अभियुक्त 2.सोनू पुत्र इन्दल सिंह निवासी भट्टा बस्ती थाना दिबियापुर जनपद औरैया सम्बन्धित वाद संख्या 378/2022 व मु0अ0सं0 673/2022 धारा 3/10 उ0प्र0गु0 अधिनियम मे उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
