उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी किए गए आभूषण व नगदी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा पुलिस द्वारा चेकिंग/दबिश के चोरी किए गए आभूषण व नगदी बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली औरैया की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गयें। थाना कोतवाली  वादिया मनीषा राठौर निवासी काली माता मंदिर रोड आर्य नगर थाना कोतवाली औरैया द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 24.10.2022 को वो अपने मायके गयी थी एवं दिनां 28.10.2022 को स्थानीय लोगो द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 27/28.10.2022 की रात्रि को मेरे मकान का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात लोगो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली औरैया के अन्तर्गत मु0अ0सं0 950/22 धारा 380/457 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।
जनपद में हो रही चोरी की घटना पर रोकथाम लगाने हेतु एवं उक्त घटना का सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रदीप कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली औरैया की टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये गयें। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु मुखबिर आदि के माध्यम से सूचना संकलित किया जा रहा था जिस क्रम में आज दिनांक 10.11.2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि काली माता मंदिर के पास घर में चोरी करने वाले चोर चोरी के माल के साथ दिबियापुर रोड से मधुपुर जाने वाले रोड़ पर खड़े है जो भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर गठित टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेरांबदी कर एकबारगी दविश देते हुए समय करीब 14.05 बजे 02 अभियुक्तगण को मय चोरी के आभूषण सफेद व पीली धातु के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मु0अ0सं0 950/22 धारा 380/457/411 IPC के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है।
पूछताछ का विवरण– गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया की हम दोनो के अन्य 02 साथी शिवम पाण्डेय व रमाकान्त चक ने मिलकर दिनांक 27/28.10.2022 की रात्रि में काली माता के मंदिर के पास चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आज हम लोग चोरी के माल का बटवारा करने जा रहे थे तभी पकड़े गयें।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवरण-
1. अंकित चकवा उर्फ बॉस पुत्र जगदीश उर्फ जग्गा निवासी कांशीराम कॉलोनी थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
2. सोनू सोनी पुत्र सुशील सोनी निवासी ओमनगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास- अंकित चकवा
1. मु0अ0सं0 615/16 धारा 279/337/338 IPC
2. मु0अ0सं0 557/19 धारा 379 IPC
3. मु0अ0सं0 163/21 धारा 379/411/413 IPC
4. मु0अ0सं0 383/21 धारा 323/382/506/413 IPC
5. मु0अ0सं0 415/24 धारा 457/380/411 IPC
6. मु0अ0सं0 451/21 धारा 392/411 IPC
7. मु0अ0सं0 621/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
8. मु0अ0सं0 741/21 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट
9. मु0अ0सं0 26/20 धारा 379/411 IPC
10. मु0अ0सं0 31/20 धारा 60/73/72 EX Act
11. मु0अ0सं0 32/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
12. मु0अ0सं0 34/20 धारा 41/411/307/399/401 IPC
बरामदगी-
1. 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु
2. 03 अंगूठी पीली धातु
3. 02 जोड़ी कान के झाले पीली धातु
4. 02 जोड़ी तोडियां सफेद धातु
5. 1500 रूपयें नगद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना कोतवाली औऱैया
1. उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, हे0कां0 अनिल कुमार, कां0 पवन कुमार, कां0 ओम नारायण, कां0 अंकुर, कां0 सतेन्द्र।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!