उत्तर प्रदेश औरैया थाना सदर कोतवाली रास्ते के निकलने को मजबूर पीड़ित परिवार को डेढ़ वर्ष बाद नगर पंचायत द्वारा मिली राहत फिर भी दबंगों से भयभीत हैं पीड़ित परिवार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना सदर कोतवाली रास्ते के निकलने को मजबूर पीड़ित परिवार को डेढ़ वर्ष बाद नगर पंचायत द्वारा मिली राहत फिर भी दबंगों से भयभीत हैं पीड़ित परिवार )
उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली औरैया के ठठराई मोहाल निवासी रानी देवी पत्नी रामकुमार पोरवाल ने बताया है कि उन्होंने एक मुस्लिम समाज के व्यक्ति अली बक्स से प्लाट खरीदा था जिसके निकलने की रास्ता प्लाट के दक्षिण दिशा की ओर था जहाँ पर कैलास पुत्र लोटन आदि ने जबरन रास्ता में ईंट पत्थर,कूड़ा, डालकर बन्द कर दिया था, रास्ता के बिवाद के चलते कैलास आदि ने पीड़ित रानी पोरवाल पक्ष के रामकुमार पोरवाल ऋषि पोरवाल आदि पर झूंठा एस. सी.एस. टी. एक्ट का मुकदमा भी लिखाया गया जिसमें क्षेत्रीय पुलिस ने रास्ता आदि पर कब्जा किये जाने बिवाद के चलते उपरोक्त पक्ष द्वारा झूंठा मुकदमा लिखाकर दवाव बनाना चाहते है की जाँच लगाई कर न्यायालय को प्रेसित की गई है, वहीं पीड़ित रानी पोरवाल एवं उनके रामकुमार द्वारा निरंतर ढेठ वर्षों से शिकायत कर रास्ता खुलवाने के लिये जिले के अधिकारियों के दरवाजों के चककर काटते आ रहे है, ढेठ वर्ष बाद जब नगर पालिका परिषद की टीम, वार्ड सभासद सहित पुलिस बल ने मौके पर जाकर सफाई कर्मचारियों के द्वारा सफाई की गई साथ ही कैलास आदि को हिदायत देते हुये कहा गया कि पुनः इस प्रकार का कृत्य किया तो उनके बिरुद्ध बैधानिक कार्यवाही की जायेगी, रास्ता साफ होने के बाद पीड़ित परिवार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है, परन्तु कैलाश आदि जोकि बेहद झगड़ालू किस्म के व्यक्ति है जिन्होंने अपनी पश्चिमी दीवाल तोड़कर रास्ते की ओर दरवाजा बना लिया है, जिससे पीड़ित पक्ष आज भी भयभीत है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
