उत्तर प्रदेश औरैया सिम्बाईसिस क्रेडिड सोसाइटी में फंसा गरीब व असहाय द्वारा जमा खाता धारकों का रुपया वापस न मिलने पर रुपए वापस दिलाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक को सौपा गया ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया सिम्बाईसिस क्रेडिड सोसाइटी में फंसा गरीब व असहाय द्वारा जमा खाता धारकों का रुपया वापस न मिलने पर रुपए वापस दिलाने की मांग को लेकर भाजपा विधायक को सौपा गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश औरैया नहर कोठी पर गुरुवार को लोगों ने भाजपा मण्डल अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। उनसे सिम्बाईसिस सोसाइटी में जमा रुपये वापस दिलाने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर तारीख दे दी जाती है। आज तक रुपये नहीं लौटाये गए। कस्बे के लोगों ने बताया कि सिम्बाईसिस क्रेडिड सोसाइटी के नाम से एक बैंक 20 साल पहले खोली गई थी। जिसमें छोटे – मझोले व्यापारियों से लेकर ठेला-रेहड़ी वालों लोगों ने रुपये जमा किए। जमा पैसे पर ब्याज ठीक मिलता था, तो लोगों का विश्वास सोसाइटी पर दिनों दिन बढ़ता चला गया और सोसाइटी ने कई जगहों पर अपना कार्यालय खोल लिया। धीरे धीरे जब सोसाइटी का टर्न ओवर करोड़ों में पहुंच गया तो एक कार्यालय कानपुर में भी खोला गया।इधर 2 वर्ष पहले कोरोना काल से सोसाइटी में लोगों की जमा पूंजी निकालने में कठिनाई होने लगी। सैकड़ों लोगों की एफडी सहित एजेंटों द्वारा रोजाना वसूले जाने वाले रुपये भी वापिस मिलने बन्द हो गये। लोगों ने कई बार सोसाईटी के जिम्मेदारों से मुलाकात कर रुपये वापस दिलाने की मांग, लेकिन लोगों को आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।काफी शिकायतें भी की गई, लेकिन ऊंचे रसूख एवं राजनैतिक संरक्षण के चलते जमाकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो सकी। सोसायटी के कार्यालय पहले खुलते थे किंतु अब नहीं खुलते हैं। स्थानीय स्तर पर जिनको यह जिम्मेदारी दी गई है वे कर्मचारी भी मौजूद नहीं हैं। लोग इसी आस में बैठे हैं कि जल्द ही न सिर्फ उनका भुगतान बल्कि निवेशकों का भी पैसा उन्हें मिल जाए। नहर बाजार निवासी लकी शाक्य ने बताया हम मोटर साइकिल मेकेनिक का कार्य करते हैं। हमने भी पैसे जमा किये थे। पॉलिसी पूरी हुए आज एक साल से अधिक हो गया, किंतु पैसा नहीं मिल रहा है। साहिब अली ने बताया कि लॉकडाउन से पहले जमा किये 4 लाख रुपये से अधिक की रकम पालिसी पूरी होने के बाद भी नहीं मिली।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
