मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर दोनों बहुएं आमने-सामने भाजपा बना सकती है अपर्णा यादव को प्रत्याशीचुनाव लड़ने की अटकलें हुई तेज | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर दोनों बहुएं आमने-सामने भाजपा बना सकती है अपर्णा यादव को प्रत्याशीचुनाव लड़ने की अटकलें हुई तेज )

उत्तर प्रदेश लखनऊ समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपर्णा यादव पर दांव लगा सकती है।अगर भाजपा अपर्णा को लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाती है तो समाजवादी पार्टी की इस परंपरागत सीट पर मुलायम सिंह यादव की दोनों बहुएं आमने-सामने होंगी। दरअसल सपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि भाजपा अपर्णा यादव को प्रत्याशी बना सकती है। अगर भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट से अपर्णा यादव को प्रत्याशी बनाती है तो उपचुनाव बहुत रोचक होगा।फिर देखने वाली बात होगी कि मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव किसकी तरफ रहेंगे।माना जा रहा है कि अगर अपर्णा चुनावी मैदान में उतरती हैं तो शिवपाल अपर्णा का ही साथ देंगे।इसके साथ ही पिछले दिनों ये भी अटकलें चल रही थी कि भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव को उम्मीदवार बना सकती है।बरहाल ये मात्र कयास हैं।भाजपा ने अभी तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं। अपर्णा यादव ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से लखनऊ में मुलाकात की।अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा का दामन थामा लिया था।अपर्णा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की तस्वीरें अपने टि्वटर हैंडल पर शेयर की हैं।हालांकि चौधरी ने अपने आवास पर मुलाकात करने आई अपर्णा और मुलाकात करने आए अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी शेयर की हैं,लेकिन अपर्णा की उनसे मुलाकात के बाद तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।हालांकि अपर्णा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरी के बीच क्या बातचीत हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान अभी तक नहीं किया है।भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि किसी भी चुनाव या उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की एक प्रक्रिया है। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में उपचुनावों को लेकर क्या फैसला होता है।इस पर सबकी निगाहें गड़ी हुई हैं।भाजपा अपर्णा को उपचुनाव में मौका देती है या नहीं।इसका जवाब आज मिलने की उम्मीद है।मैनपुरी सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। पांच दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम आठ दिसंबर को आएगा। आपको बताते चलें कि अपर्णा यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं।अपर्णा ने 2017 विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से लड़ा था,लेकिन अपर्णा भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी।अपर्णा लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में जीव आश्रम नाम का एक एनजीओ चलाती हैं जहां गाय, भैंस और कुत्तों की देखभाल की जाती है।अपर्णा के पिता पत्रकार हैं और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!