भदोही थाना गोपीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग बोलेरो गाड़ी उत्तर प्रदेश सरकार व फर्जी नेमप्लेट की गाड़ी 01 अवैध पिस्टल ,04 जिंदा कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( थाना गोपीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग बोलेरो गाड़ी उत्तर प्रदेश सरकार व फर्जी नेमप्लेट की गाड़ी 01 अवैध पिस्टल ,04 जिंदा कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

जनपद भदोह पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार,भदोही द्वारा जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर अंकुश व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में दिनांक 9/10.11.2022 की रात्रि में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की चेकिंग के दौरान बड़ागांव मोड़ के पास मुखबिर खास की सूचना के आधार पर बिना रजिस्ट्रेशनशुदा बोलेरो वाहन पर कूटरचित नम्बर प्लेट व आगे शीशे पर उत्तर प्रदेश सरकार का गलत तरीके से स्टीकर लगाए हुए आरोपी संतोष कुमार उपाध्याय पुत्र राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय निवासी बेलहुआ थाना ऊंज जनपद भदोही को बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज पिस्टल 32 बोर मय 04 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि बरामद पिस्टल व गलत तरिके से लगाये हुए स्टीकर का उपयोग लोगों पर रौब दिखाने के लिए करता था। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-325/2022 धारा- 170, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 व मु0अ0सं0-326/2022 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ व आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!