वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लिया आशिर्वाद संत श्री यमुनाचार्य सतुआ बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

 

( वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लिया आशिर्वाद संत श्री यमुनाचार्य सतुआ बाबा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि )

वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार को वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री सोमवार की दोपहर करीब एक बजे मुख्य प्रवेश द्वार से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से षोडशोपचार पूजन किया। पूजन करने के पश्चात मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र दुपट्टा माला प्रसाद भेंट किया गया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री धाम के त्रियंबकेश्वर हाल में आयोजित संत श्री यमुनाचार्य जी सतुआ बाबा के श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए। उन्होंने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित संतो विद्वतजनों और बटुको को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान संतोष दास सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री सहित मंच पर उपस्थित सभी मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों का अंगवस्त्र और स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के पश्चात संतोष दास सतुआ बाबा ने मुख्यमंत्री को गणेश जी की धातु की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में मंत्री श्री अनिल राजभर श्री रविंद्र जयसवाल श्री नीलकंठ तिवारी श्री अवधेश सिंह सहित कई अन्य मंत्री और विधायक गण उपस्थित रहे।

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!