बलिया थाना रेवती क्षेत्र में विगत दिनों हत्या मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बांका किया गया बरामद। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( बलिया थाना रेवती क्षेत्र में विगत दिनों हत्या मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बांका किया गया बरामद )

बलिया श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री राज करन नय्यर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी बैरिया के सफल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी रेवती श्री हरेन्द्र सिंह मय अ0नि0 राम अनुराग शुक्ला,उ0नि0 धर्मेद्र दत्त,राजभर व का0 रामअनन्त यादव ,का0राम बाबू गोस्वामी ,का0 सूरज यादव के साथ मु0अ0सं0 335/22 धारा 302 भादवि0 के प्रकाश मे आये अभियुक्त काशी नाथ राजभर पुत्र किशोर राजभर निवासी भिसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष की तलाश मे थे कि मुखबीर खास आकर सूचना दिया । मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म संख्या 01 से गिरफ्तार किया गया। । अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बांका/दाँव बरामद किया गया । बाद गिरफ्तारी अभियुक्त काशी नाथ राजभर पुत्र किशोर राजभर निवासी भिसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष को नियमानुसार विधिक कार्यावाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है ।

सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 335/22 धारा 302 भादवि थाना रेवती, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. काशी नाथ राजभर पुत्र किशोर राजभर निवासी भिसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष
अभियुक्त की निशानदेही पर निम्न बरामदगी की गयी-
1. हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांका/दाँव
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह थाना रेवती, बलिया
2. अपराध निरीक्षक श्री राम अनुराग शुक्ला थाना रेवती, बलिया
3. उ0नि0 धर्मेद्र दत्त राजभर थाना रेवती, बलिया
4. का0 रामअनन्त यादव थाना रेवती, बलिया
5. का0 रामबाबू गोस्वामी थाना रेवती, बलिया
6. का0 सूरज यादव थाना रेवती, बलिया

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!