उत्तर प्रदेश कानपुर एलनहाउस पब्लिक स्कूल प्रेंशिपल डॉ0 रुचि सेठ द्वारा साइबर सिक्योरिटी कनेक्ट और इंटरनेट नैशनल एजुकेशनल फेयर का किया गया आयोजन। ( सुनील कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर एलनहाउस पब्लिक स्कूल प्रेंशिपल डॉ0 रुचि सेठ द्वारा साइबर सिक्योरिटी कनेक्ट और इंटरनेट नैशनल एजुकेशनल फेयर का किया गया आयोजन )

उत्तर प्रदेश कानपुर में पहली बार विश्व प्रसिद्ध साइबर सुरक्षा प्रचारक ‘मिस्टर रक्षित टंडन’ एलनहाउस पब्लिक स्कूल, खलासी लाइन्स में सभी के लिए उपलब्ध हुए। और कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चार एवं विद्यालयी गीत से प्रारंभ हुआ और बताया डिजिटल माध्यमों से जीवन की इस दौड़ में और बढ़ते हुए साइबर अपराधों के इस जगत में हमारी युवा पीढ़ी को निरंतर जागरूक रहने की अत्यावश्यकता है। इन परिस्थितियों में अभिभावकों का तनावग्रस्त रहना लाज़मी है। ऐसे में शैक्षिक संस्थानों का उत्तरदायित्व और भी बढ़ जाता है इसी विचारधारा के साथ प्रथम अत्यंत जिज्ञासु विस्मयकारी एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में आयोजित किया गया। यह हमारे शहर का सर्वाधिक आकर्षक ज्ञानवर्धक शैक्षिक मेला था। रक्षित टंडन ने लॉयन फोर्स एजेंसी को भी ट्रेंन किया। छात्र उनसे प्रत्यक्ष वार्तालाप का शुभ अवसर भी प्राप्त कर सकते थे। जिससे छात्र उत्कृष्ट चयन के साथ उज्ज्वल भविष्य निर्माण का पथ प्रशस्त कर सकें। उन्होंने जम्मू से कन्याकुमारी तक साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन को भी अंजाम दिया। मिस्टर रक्षित टंडन साइबर सुरक्षा के संस्थापक निर्देशक एवं प्रचारक भी है। टंडन इंटरनेट मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साइबर सुरक्षा सलाहकार हैं।सुपर हाउस ग्रुप के अध्यक्ष मि० मुख्तारुल अमीन ने विद्यालय के नाम भेजे गए संदेश में कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि बच्चों खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ी भूल है। स्वयं के लिए चिंतन करो, चिंता नहीं क्योंकि जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे तब तक ईश्वर भी आपका साथ नहीं देगा।प्रधानाचार्या डॉ० रुचि सेठ ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि “आज के इस दौर में अभिभावकों और शिक्षकों का ही यह दायित्व नहीं है कि वह बच्चों के प्रति सजग और जागरूक रहें और हर खतरे से आगाह करें बल्कि स्वयं छात्रों का भी यह दायित्व है कि वह अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता एवं सजगता बनाए रखें।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!