उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अलग अलग जगह 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

( औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अलग अलग जगह 02 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 02अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया उ0नि0 बृजेश कुमार भार्गव मय हमराही थाना कोतवाली औरैया के द्वारा अभियुक्त अरुण यादव पुत्र नरेंद्र यादव निवासी प्रेमानंद आश्रम के पास तिलक नगर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध मु0अ0सं0 993 / 22 धारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजयाज बरामद हुए। पातेपुर थाना उ0नि0 विनोद कुमार सचान मय हमराही थाना कोतवाली औरैया के द्वारा अभियुक्त राजदीप सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी पातेपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध मु0अ0सं0 994 / 22 धारा धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर नाजायज व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजयाज बरामद हुए।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!