उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना दिबियापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद कर 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया थाना दिबियापु गस्त चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तगण को मय चोरी की मोटरसाइकल के साथ फफूद चौराहा दिबियापुर पर समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मोटर साइकिल नं0 UP 79 M 7703 पैशन प्रो बरामद की गयी जो मु0अ0स0 675/22 धारा 379 भादवि से संबंधित है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।मु0अ0सं0 मु0 678/2022 धारा 411/413/414/420/भा0द0वि मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण;– पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगणो से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह गाडी शिवम पाल, वैभव राठौर तथा मोनू सक्सेना ने मिलकर नीलम वाटिका विकास कुंज कस्बा दिबियापुर से दिनांक 10.11.22 को चोरी की थी। हम लोग पैसा कमाने के लालच में फंस कर मोटर साइकिल चोरी करने व बेचने का पेशा करने लगे जिसपर उनके अन्य साथी मोनू सक्सेना के बारे में पूछा गया तो बताया कि हम लोगो ने चार मोटर साइकिल अलग अलग जगहों से चुराकर मोनू सक्सेना के मकान मे छिपाकर रखें है मोनू वहीं पर गाडियों की रखवाली कर रहा है जिनकी निशानदेही पर मोनू सक्सेना के मकान पर पहुँचकर जिसे हिरासत पुलिस में लेकर नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो अपना नाम मोनू सक्सेना पुत्र राम अवतार निवासी कस्बा बिल्हौर थाना बिल्हौर जिला कानपुर देहात बताया तथा तलाशी से मकान के कमरे में चार मोटर साइकिले बरामद हुयी जिसके संबंध में कागजात तलब किया तो मोनू ने बताया कि ये गाडियां शिवम पाल और वैभव राठौर अलग अलग जगहों से चुराकर ले आये थे जिन्है में अपने मकान पर छुपा दिया था जिन्है बेचकर हम लोग पैसे आपस में बांट लेते हैं
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण;-
1. शिवम पाल पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम कुतुबपुर थाना फफूंद जिला औरैया
2. वैभव राठौर पुत्र दिनेश राठौर निवासी एनटीपीसी गेट मैन रोड दिबियापुर कस्बा दिबियापुर जिला औरैया
3. मोनू सक्सेना पुत्र राम अवतार नि0वासी कस्बा बिल्हौर थाना बिल्हौर जिला कानपुर देहात
बरामदगी;-
1. मोटर साइकिल नं0 UP 79 N 7670 रंग लाल काला पैशन प्रो चैचिस
2. मोटर साइकिल नं0 DL8SBP1091 डिस्कवर
3. मोटर साइकिल नं0 UP 79 H 9826 होन्डा ड्रीम योगा
4. मोटर साइकिल नं0 UP 79J 1740 बजाज पल्सर ।
5. मोटर साइकिल नं0 UP 79 M 7703 पैशन
गिरफ्तार करने वाली टीम;-
1. प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर श्री शशिभूषण
2.उ0नि0 अवनीश कुमार
3. उ0नि0 सुनील कुमार
4..का0 विचित्र प्रताप सिंह
5.का0 बबलेश कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
