उत्तर प्रदेश औरैया थाना फफूंद क्षेत्र मोपेड सवार दम्पति व बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने मारी टक्कर दम्पत्ति परिवार सहित बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल कर चालक कार छोड़ कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतू पहुंचाया गया अस्पताल पुलिस ने कार को लिया कब्जे में जांच में जुटी पुलिस। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना फफूंद क्षेत्र मोपेड सवार दम्पति व बाइक सवार को तेज़ रफ़्तार से आ रही कार ने मारी टक्कर दम्पत्ति परिवार सहित बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल कर चालक कार छोड़ कर हुआ फरार मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतू पहुंचाया गया अस्पताल पुलिस ने कार को लिया कब्जे में जांच में जुटी पुलिस )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र केऔरैया मार्ग पर बम्हौरी गांव के पास औरैया की ओर से आ रही कार ने एक बाइक और मोपेड में टक्कर मार दी।जिससे मोपेड सवार दंपत्ति और बाइक चालक गंभीर घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा जहां नाजुक हालत में दंपत्ति को सैंफई रिफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर फफूंद के गांव बरौआ निवासी गोविंद कुशवाह अपनी पत्नी गिरजा देवी के साथ मोपेड से औरैया जा रहे थे। बम्होरी गांव के पास पहुंचते ही औरैया की ओर से आ रही कार ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी जिससे दंपत्ति गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।दुर्घटना के बाद भागने के चक्कर के कार चालक ने एक बाइक में और टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक अमित निवासी जलहूपुर भी घायल हो गया। मौका देख कार चालक कार छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां दंपत्ति को सैंफई रिफर कर दिया गया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
