उत्तर प्रदेश औरैया पसईपुर केशमपुर गेल इंडिया ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प ग्रामीणों की जांच कर दवाएं की गई निशुल्क वितरण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया पसईपुर केशमपुर गेल इंडिया ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प ग्रामीणों की जांच कर दवाएं की गई निशुल्क वितरण )
उत्तर प्रदेश औरैया ग्राम पंचायत पसईपुर केशमपुर में गेल इंडिया के तत्वाधान में नेशनल यूथ फाउंडेशन ने पंचायत भवन में ग्रामीणों के स्वास्थ्य हेतु आज बुधवार को निःशुल्क केम्प लगाया गया जहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी वहीं एक एक ग्रामीण का बारीकी से स्वास्थ्य एवं शारीरिक मर्ज की निशुल्क जांच कर मर्ज से संबंधित सभी दवाएं वितरण की गई। इस दौरान मरीजों के आंख कान गला नाक एवं सामान्य स्वास्थ्य से सम्बंधित जांचें की गई वहीं मौके पर मौजूद परियोजना संचालक प्रतीक तिवारी ऋषभ अवस्थी ने बताया कि यह पूरी तरह से निशुल्क केम्प है जिसमें ग्रामीण मरीजों को जांच कर निशुल्क दवाइयां दी जा रही है इस दौरान ग्राम प्रधान राजेश पाल ने मरीजों के बैठने के लिए सुविधा उपलब्ध कराई वहीं मरीजों को केम्प में कोई परेशानी न हो इसके लिए खुद सक्रिय दिखाई दिए स्वास्थ्य कर्मियों में डाक्टर एसके शर्मा, डाक्टर अश्वनी,मो बिलाल डाक्टर मनोज के साथ टीम में ऋशि भदौरिया ,नवल तिवारी, निधि शिवांगी आदि |

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
