उत्तर प्रदेश औरैया थाना कुदरकोट क्षेत्र किसान के खेत में बनी फूसों की झोपड़ी लगी आग से किसान का लाखों का हुआ नुकसान किसान ने अराजक तत्वों द्वारा आग लगाने की जताई आशंका आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर।


( औरैया थाना कुदरकोट क्षेत्र किसान के खेत में बनी फूसों की झोपड़ी लगी आग से किसान का लाखों का हुआ नुकसान किसान ने अराजक तत्वों द्वारा आग लगाने की जताई आशंका आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर )
उत्तर प्रदेश औरैया कुदरकोट कुंवरपुर गांव में किसान के खेत पर लगे समरसेबल पंप के ऊपर रखी फूस की झोपड़ी में आग लगने से हजारों रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो गया है। अग्निपीड़ित ने एक व्यक्ति पर आग लगाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर मसूदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके खेत पर उसकी निजी समरसेबल पंप लगी है उसके ऊपर उसकी फूस की झोपड़ी रखी थी बीती रात वह अपने घर पर मौजूद था और समीप में धान के खेतों पर उसके पुत्रगण ललित कुमार अमित कुमार धान रखवाली के लिए लेटे थे तभी एक नामजद समेत 3 लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी जिससे झोपड़ी के अंदर रखा उसका स्टार्टर 20 पाइप 60 किलोग्राम सेक्शन पाइप एक तख्त दो रजाई दो गद्दे आदि हजारों रुपए कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। अग्निपीड़ित किसान ने रत्नेश कुमार पुत्र पंचीलाल पर आग लगाने व अज्ञात लोगों के उसके साथ होने का शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना की शिकायत पर थाना प्रभारी मूलेंद्र सिंह चौहान ने मौका मुआयना कर पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
